फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Kabaddi player gangraped, conspiracy shed on Diwali gift

कबड्डी खिलाड़ी के साथ गैंगरेप, दिवाली गिफ्ट के बहाने रची साजिश

Fri, 28 Oct 2016 01:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 28 Oct 2016 01:17 PM IST
विज्ञापन
Kabaddi player gangraped, conspiracy shed on Diwali gift
पीड़िता - फोटो : डेमो फोटो

पिस्तौल दिखाकर कबड्डी खिलाड़ी के साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने लड़की की शिकायत पर अवतार सिंह निवासी गांव कलसना थाना भादसों और निर्मल सिंह गांव मालोवाल पटियाला समेत उनका साथ देने के आरोप में खन्ना कांग्रेस की जिला सचिव शहनाज पर केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार पीड़ित बटाला की रहने वाली है और चंडीगढ़ में 12वीं कक्षा में पढ़ती है। वह कबड्डी की सर्कल खिलाड़ी भी है। 
विज्ञापन

डेढ़ साल पहले उसकी मुलाकात अवतार सिंह से हुई थी। अवतार सिंह उससे कबड्डी टूर्नामेंट करवाने की बातें करता था। दीवाली गिफ्ट की खरीद और फैमिली से मिलवाने के बहाने अवतार सिंह ने बुधवार को उसे खन्ना बुलाया। अवतार सिंह स्कोडा कार में बस स्टैंड से उसे शहीद भगत सिंह कालोनी में बने शहनाज के घर ले गया। वहां निर्मल भी था। शहनाज ने उन्हें चाय पिलाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शोर मचाने पर भी नहीं की किसी ने मदद

Kabaddi player gangraped, conspiracy shed on Diwali gift

अवतार सिंह घर दिखाने के बहाने कबड्डी खिलाड़ी को चौबारे में ले गया और उससे छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर अवतार ने पिस्तौल दिखाकर उसके साथ रेप किया। 

इसके बाद निर्मल सिंह ने भी उससे रेप किया। शोर मचाने पर भी शहनाज उसकी मदद के लिए नहीं आई। मामले की जांच कर रही सिटी थाने की एएसआई डिंपल ने कहा कि आरोपियों को अदालत में पेश किया गया था। 

शहनाज को जेल भेज दिया गया है। बाकी आरोपी दो दिन के रिमांड पर हैं। कांग्रेस का एमएलए गुरकीरत सिंह कोटली ने कहा कि वह शहनाज को नहीं जानते। न ही कभी कांग्रेस की किसी मीटिंग में शहनाज आई है। 

उसे महिला कांग्रेस में लेते समय उनकी राय भी नहीं ली गई। वहीं महिला कांग्रेस की जिला प्रधान निशा शर्मा ने कहा कि पार्टी कार्रवाई जरूर करेगी। पार्टी में ऐसे लोगों की कोई जगह नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed