फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Kabaddi player gangrape at the house of women congress secretary

महिला कांग्रेस की जिला सचिव के घर पर रेप, पीड़िता कबड्डी खिलाड़ी

Sat, 29 Oct 2016 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 29 Oct 2016 09:35 AM IST
विज्ञापन
Kabaddi player gangrape at the house of women congress secretary
रेप - फोटो : DEMO Pics

पंजाब में महिला कांग्रेस जिला सेक्रेटरी के घर पर उनकी मौजूदगी में कबड्डी खिलाड़ी से रेप हो गया। कबड्डी खिलाड़ी 12वीं की छात्रा है।

विज्ञापन


घटना, पंजाब के खन्ना में हुई। लड़की की चीख सुनने के बावजूद वह उसकी मदद के लिए नहीं आई। दोनों आरोपी रिमांड पर हैं और शहनाज को ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया है।
विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने पटियाला के मालोवाल के पूर्व सरपंच निर्मल सिंह और भादसों के अवतार सिंह के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज कर अरेस्ट कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कबड्डी टूर्नामेंट करवाने की बात करता था आरोपी

Kabaddi player gangrape at the house of women congress secretary
रेप - फोटो : DEMO Pics

जानकारी के अनुसार पीड़ित बटाला की रहने वाली है और चंडीगढ़ में 12वीं कक्षा में पढ़ती है। वह कबड्डी की सर्कल खिलाड़ी भी है। डेढ़ साल पहले उसकी मुलाकात अवतार सिंह से हुई थी। अवतार सिंह उससे कबड्डी टूर्नामेंट करवाने की बातें करता था।

 दीवाली गिफ्ट की खरीद और फैमिली से मिलवाने के बहाने अवतार सिंह ने बुधवार को उसे खन्ना बुलाया। अवतार सिंह स्कोडा कार में बस स्टैंड से उसे शहीद भगत सिंह कालोनी में बने शहनाज के घर ले गया। वहां निर्मल भी था।

 शहनाज ने उन्हें चाय पिलाई। अवतार सिंह घर दिखाने के बहाने कबड्डी खिलाड़ी को चौबारे में ले गया और उससे छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर अवतार ने पिस्तौल दिखाकर उसके साथ रेप किया। इसके बाद निर्मल सिंह ने भी उससे रेप किया। 

कांग्रेस ने किया मामले से पल्ला झाड़ने का प्रयास

Kabaddi player gangrape at the house of women congress secretary

शोर मचाने पर भी शहनाज उसकी मदद के लिए नहीं आई। मामले की जांच कर रही सिटी थाने की एएसआई डिंपल ने कहा कि आरोपियों को अदालत में पेश किया गया था। 

शहनाज को जेल भेज दिया गया है। बाकी आरोपी दो दिन के रिमांड पर हैं। कांग्रेस का एमएलए गुरकीरत सिंह कोटली ने कहा कि वह शहनाज को नहीं जानते। न ही कभी कांग्रेस की किसी मीटिंग में शहनाज आई है।

उसे महिला कांग्रेस में लेते समय उनकी राय भी नहीं ली गई। वहीं महिला कांग्रेस की जिला प्रधान निशा शर्मा ने कहा कि पार्टी कार्रवाई जरूर करेगी। पार्टी में ऐसे लोगों की कोई जगह नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed