{"_id":"516b305307b7e87c1b1938695d9a42c0","slug":"jyoti-murder-case-no-hearing-on-chaudhry-s-petition","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्योति मर्डर केस: चौधरी की अर्जी पर नहीं हो सकी सुनवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ज्योति मर्डर केस: चौधरी की अर्जी पर नहीं हो सकी सुनवाई
अमर उजाला, पंचकूला
Updated Thu, 12 Dec 2013 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुचर्चित ज्योति हत्याकांड में मुख्य आरोपी दून के विधायक रामकुमार चौधरी के दादा की बुधवार को दोपहर बाद तीन बजे को मौत हो गई।
विज्ञापन
चौधरी के वकील ने अंतिम संस्कार और भोग पर जाने के लिए कोर्ट में अर्जी लगाई गई, लेकिन अर्जी सुनवाई नहीं हो सकी। इस कारण वे अंतिम संस्कार में नहीं जा सके।
चौधरी की तरफ से एडवोकेट अमनदीप बिंद्रा ने अर्जी दायर की। अर्जी में उन्होंने कहा कि रामकुमार चौधरी के दादा कलीराम की हिमाचल के हरीपुर सांगली में मौत हो गई है।
विज्ञापन
इसलिए विधायक का जाना जरूरी है। अर्जी में यह भी कहा गया कि विधायक जेल से पुलिस की कस्टडी में जाएंगे और यात्रा पर आने वाला खर्च वहन करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
अर्जी में बुधवार को अंतिम संस्कार में शामिल होने की भी इजाजत मांगी थी। दोपहर बाद अर्जी कोर्ट में दायर होने के कारण यह सुनवाई के लिए बैंच पर नहीं आ सकी।