फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   jyoti murder case

ज्योति मर्डर केस: एक जगह पर 10 मोबाइल लोकेशन

Thu, 22 May 2014 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Thu, 22 May 2014 10:53 PM IST
विज्ञापन
jyoti murder case

बहुचर्चित ज्योति हत्याकांड में पिछली तारिख पर कोर्ट में जमा कराए गए डिकोडेड डाटा से एक बार फिर 10 मोबाइल नंबरों की लोकेशन एक जगह पर होना साबित हो गया है। मोबाइल कंपनी के नोडल ऑफिसर अच्युत अग्रवाल का कोर्ट में क्रॉस एग्जामिनेशन हुआ, जिसमें उन्होंने साफ किया की जिन नंबरों का डाटा कोर्ट में दिया गया है, उनकी लोकेशन एक टावर के इर्द-गिर्द है।

विज्ञापन


वहीं पुलिस की तरफ से पहले चार्जशीट में दिए गई कॉल डिटेल व फोन लोकेशन में भी सभी नंबर एक साथ चल रहे हैं। इन नंबरों में मुख्य आरोपी राम कुमार चौधरी, मृतका ज्योति व अन्य आरोपियों के फर्जी पते पर लिए गए नंबर हैं।
विज्ञापन

डाटा में कुछ नंबर मिस

jyoti murder case

हालांकि बचाव पक्ष की तरफ से सवाल उठा की डाटा में कुछ नंबर मिस हैं, लेकिन क्रॉस में साफ हो गया कि जो नंबर पहले हिमाचल में चल रहा है और उसके बाद पंजाब में आ गया, तो वह हिमाचल के डाटा में मिस हो जाएगा।

इसके अलावा एसीपी धर्मबीर सिंह के भी कोर्ट में बयान दर्ज हुए। जिसमें उन्होंने केस से संबंधित सभी रिपोर्टस के बारे में बताया। बचाव पक्ष की तरफ से उस नर्सिंग होम की फुटेज के बारे में पूछा गया, जहां पुलिस चार्जशीट के मुताबिक ज्योति का गर्भपात हुआ था, इस पर जवाब दिया कि डिलिट हुआ डाटा रिटराइव हो गया था, लेकिन प्ले नहीं हुआ। उसे प्ले करने के लिए दूसरी लैब में भेजा गया है, जहां से रिपोर्ट नहीं आई।

क्या होता है डिकोडेड डाटा

jyoti murder case
डिकोडेड डाटा में सेल आईडी और वह कहां-कहां चला टावर के हिसाब से मिल जाता है। पुलिस सिर्फ सेल आईडी ले सकती है, लेकिन वह किस जगह की आईडी है, वह पता नहीं चलता। यह सिर्फ मोबाइल कंपनी ही बता सकती है। डिकोडेड डाटा में यह पता चल जाता है कि किस फोन पर कौन से टावर की रेंज है।

इस लिए लिया गया था डिकोडेड डाटा
पुलिस ने चार्जशीट में कॉल डिटेल और फोन लोकेशन सेल आईडी के हिसाब से कोर्ट में दे दी थी। वहीं पुलिस डिकोडेड डाटा के इंतजार में थी, जो मोबाइल कंपनी से मिलना था। डिकोडेड डाटा में पुलिस सेल आईडी और लोकेशन को पूरी तरह से क्लीयर करना चाहती थी। अब जब डिकोडेड डाटा मिला तो 311 सीआरपीसी की अर्जी लगाकर डाटा कोर्ट में जमा करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed