{"_id":"8a404c168dc7b8fb66d6ad2fc964c0d9","slug":"jyoti-massacre-data-of-mobile-numbers-deposits-in-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्योति हत्याकांड: मोबाइल नंबरों का डाटा कोर्ट में पेश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ज्योति हत्याकांड: मोबाइल नंबरों का डाटा कोर्ट में पेश
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Mon, 19 May 2014 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुचर्चित ज्योति हत्याकांड के मुख्य आरोपी हिमाचल के विधायक रामकुमार चौधरी, उनके साथियों और ज्योति से संबंधित 10 मोबाइल नंबरों का डिटेल डाटा पंचकूला पुलिस ने कोर्ट में जमा कराए।
विज्ञापन
पुलिस ने यह डाटा जमा कराने और एयरटेल के नोडल ऑफिसर का फिर से क्रॉस एग्जामिनेशन कराने के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया।
हालांकि, पुलिस ने पहले भी 10 नंबरों के लोकेशन व आईडी से संबंधित ब्योरा चार्जशीट में दे रखा है, लेकिन अब सेल आईडी के साथ डिकोडेड डाटा कोर्ट में दाखिल किया गया है।
विज्ञापन
रामकुमार चौधरी, ज्योति व अन्य आरोपियों से संबंधित 10 एयरटेल के नंबरों का ब्योरा पुलिस ने पहले कोर्ट में दे दिया था, जिसके बाबत एयरटेल के नोडल ऑफिसर अच्युत अग्रवाल 17 अक्तूबर 2013 को अपने बयान दे चुके हैं और कोर्ट में मोबाइल नंबर के उपभोक्ता, आईडी व कॉल डिटेल साबित कर चुके हैं।
विज्ञापन
अब पुलिस सेल आईडी को टावर लोकेशन से जोड़ते हुए डिकोडेड फोरम में देना चाहती थी, जिसके लिए कोर्ट में अर्जी लगाई गई थी। उस अर्जी पर बचाव पक्ष ने कोई आपत्ति जाहिर नहीं की।
लिहाजा, कोर्ट ने उसे मंजूर कर लिया और पुलिस ने डाटा जमा करा दिया। वहीं, अग्रवाल का सोमवार को उक्त डाटा से से संबंधित बयान भी दर्ज हो गया। अब 21 मई को क्रॉस एग्जामिनेशन होगा।