फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   jharkhand, girl sale, delhi, bhiwani railway station, bhiwani, haryana

झारखंड की बच्ची को दिल्ली में बेचा, पहुंच गई भिवानी

Sat, 30 Jan 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 30 Jan 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
jharkhand, girl sale, delhi, bhiwani railway station, bhiwani, haryana

झारखंड की एक छठी कक्षा बच्ची(13)को बेचने का मामला सामने आया है। बच्ची खरीददारों के चंगुल से छूटकर भिवानी रेलवे स्टेशन पहुंची। जीआरपी चौकी पुलिस ने बच्ची को सीडब्ल्यूसी सदस्यों के माध्यम से मेडिकल करवा बाल आश्रम में रखा है। बच्ची के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है।

विज्ञापन


शुक्रवार देर सायं हिसार से भिवानी पहुंची ट्रेन में एक 13 वर्षीय बच्ची संदिग्ध हालत में थी। जिसे कुछ बुजुर्ग यात्री जीआरपी चौकी लेकर पहुंचे। चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों को बुलाया गया। बच्ची ने बताया कि उसे दिल्ली में बेचा गया है और खरीददार उसे हिसार लेकर आए। हिसार में उसे बंधक बनाकर रखा और वहां से वह किसी तरह भागने में कामयाब रही और ट्रेन में बैठ गई।
विज्ञापन

कपड़े दिलाने के बहाने कस्बे में लेकर आई

jharkhand, girl sale, delhi, bhiwani railway station, bhiwani, haryana

बच्ची ने बताया कि वह झारखंड के सरदुला गांव की रहने वाली और छठी कक्षा में पढ़ती है। उसे गांव की ही एक नौंवी कक्षा में पढ़ने वाली लड़की कपड़े दिलाने के बहाने कस्बे में लेकर आई। उनके साथ दो अन्य लड़कियां भी थी।

कस्बे से ये लड़कियां उसे दिल्ली ले आई। यहां सभी लड़कियों को अलग-अलग बेच दिया गया। दिल्ली में सरिता नामक महिला ने उन्हें बेचा है। जब उसने जाने से मना किया तो उसकी पिटाई की गई। हिसार में उसे पांच दिन तक बंधक बनाकर रखा गया।

वर्जन::::

शुक्रवार रात करीब 10 बजे रेलवे पुलिस ने लावारिस बच्ची मिलने की सूचना दी थी। बच्ची झारखंड़ की रहने वाली है। बच्ची के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल बच्ची को बाल आश्रम में रखा गया है।
मीना शर्मा, सदस्य, सीडब्ल्यूसी

व:र्जन:
देर सायं हिसार से आने वाली ट्रेन में लावारिस बच्ची मिली है। बच्ची बेचने की बात कह रही है। अपने परिजनों का नाम, पता भी बताया है। फिलहाल उसके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। परिजनों से संपर्क होने के बाद ही पूरा मामला साफ होगा। बच्ची का मेडिकल करवा बाल आश्रम में छोड़ा गया है।
ओमप्रकाश एसआई, इंचार्ज, जीआरपी चौकी भिवानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed