फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jewelery and cash stolen from jewelers shop in Rewari

Rewari News: चौकी से 200 मी. की दूरी पर ज्वैलर्स की दुकान में लाखों की चोरी, सूचना पर नहीं पहुंची पुलिस

Wed, 14 Sep 2022 09:52 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 14 Sep 2022 09:52 AM IST
सार

दुकान मालिक बनवारी लाल ने बताया कि उन्होंने इस घटना की सूचना महज 200 मीटर पर बनी पुलिस चौकी में जाकर दी लेकिन वहां से कोई भी पुलिसकर्मी घटनास्थल पर नहीं पहुंचा। इसके बाद उन्होंने डायल 112 पर फोन कर सूचना दी।

विज्ञापन
Jewelery and cash stolen from jewelers shop in Rewari
रेवाड़ी में ज्वैलर्स की दुकान में चोरी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी जिले में पुलिस चौकी से महज 200 मीटर की दूरी पर एक ज्वैलर्स की दुकान का शटर उखाड़कर चोरों ने लाखों रुपये के आभूषण और नकदी साफ कर दी। दुकानदार ने आरोप लगाया कि चौकी में इस घटना की सूचना देने के बाद पुलिस नहीं पहुंची। इसके बाद डायल 112 पर फोन किया गया। तब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

विज्ञापन


गांव भाड़ावास निवासी रोडवेज के रिटायर्ड कर्मचारी बनवारी लाल ने बताया कि उन्होंने घर के नीचे एक ज्वेलरी शॉप की है। मंगलवार की रात को वह दुकान को अच्छी तरह से बंद करके सोया था। देर रात चोरों ने दुकान का शटर उखाड़ कर अंदर रखी तिजोरी का भी ताला तोड़ दिया। चोरों ने उनमे से 2 किलो चांदी, लाखों रुपये के सोने के आभूषण और छह हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। 
विज्ञापन


बुधवार सुबह उठा तो दुकान का शटर उखड़ा था और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने तिजोरी चेक की तो सारे आभूषण वहां से गायब मिले। बनवारी लाल ने बताया कि उन्होंने इस घटना की सूचना महज 200 मीटर पर बनी पुलिस चौकी में जाकर दी लेकिन वहां से कोई भी पुलिसकर्मी घटनास्थल पर नहीं पहुंचा। इसके बाद उन्होंने डायल 112 पर फोन कर सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed