{"_id":"763f440dc0f7f18dd8e13ea15ad7f5bd","slug":"jewelers-escapee-with-gold-jeweleries-of-client-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राहक का 35 तोले सोना लेकर ज्वेलर फरार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्राहक का 35 तोले सोना लेकर ज्वेलर फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 18 Nov 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनीमाजरा में एक व्यक्ति नए मॉडल के गहने बनाने के नाम पर 35 तोले सोना लेकर फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी विंडो से ट्रांसफर हुई शिकायत पर मनीमाजरा थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
शिकायत गोबिंदपुरा मनीमाजरा निवासी राम कृष्ण ने दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि निचला बाजार मनीमाजरा में आठ साल पुरानी और मशहूर क्लास ज्वेलर्स की दुकान थी। वहां से उनकी फैमिली गहने लेनदेन का काम करती थी।
विज्ञापन
इस दौरान अप्रैल 2015 में उन्होंने ज्वेलर्स सुनील गुप्ता से पुराने गहनों को नए मॉडल का बनाने की बातचीत की। इसके बाद उन्होंने घर वालों के कुल 35 तोले सना सुनील गुप्ता को दे दिया।
विज्ञापन
पीड़ित का आरोप है कि 15 दिन बाद उसे पता चला कि सुनील गुप्ता ने दुकान बंद कर दी है। आसपास लोगों से पूछताछ करने पर ज्वेलर्स के बारे में जानकारी नहीं मिली। इसके साथ आरोपी ज्वेलर्स के तीनों मोबाइल बंद बता रहे थे।
पीड़ित ने इसकी शिकायत एसएसपी विंडो पर की। वहां से इंक्वायरी मार्क होने के बाद मनीमाजरा थाना पुलिस ने आरोपी ज्वेलर्स पर धारा 406, 420 और 120बी के तहत केस दर्ज कर लिया है।