{"_id":"627028fcfb4720085f609f60","slug":"jaswinder-singh-of-firozpur-murdered-in-manila","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर के जसविंदर की मनीला में हत्या: कई दिनों से था लापता, अब शव मिलने से हड़कंप, परिवार में पसरा मातम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फिरोजपुर के जसविंदर की मनीला में हत्या: कई दिनों से था लापता, अब शव मिलने से हड़कंप, परिवार में पसरा मातम
Tue, 03 May 2022 12:27 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 03 May 2022 12:27 AM IST
सार
जसविंदर को आरोपियों ने इस कदर मारा कि उसका चेहरा पहचान में नहीं आ रहा है। जसविंदर के दो छोटे बच्चे हैं। पत्नी जसवंत कौर के मुताबिक परिवार में गरीबी ज्यादा होने के कारण जसविंदर कामकाज की तलाश में मनीला गया था।
विज्ञापन
जसविंदर सिंह की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिलीपींस की राजधानी मनीला में फिरोजपुर के गांव सांगा खुर्द निवासी जसविंदर सिंह की हत्या कर दी है। जसविंदर कुछ दिनों तक लापता था अब उसका शव मिला है। आरोपियों ने चेहरे को बिगाड़ दिया है। जसविंदर की हत्या की खबर मिलते ही मां व पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल था। मां दलीप कौर निवासी सांगा खुर्द ने बताया कि उसका बेटा जसविंदर सिंह रोजगार की तलाश में मनीला गया था।
विज्ञापन
वहां रह रहा था, कुछ दिन पहले जसविंदर के लापता होने की खबर मिली थी, अब उसका शव मिला है। जसविंदर को आरोपियों ने इस कदर मारा कि उसका चेहरा पहचान में नहीं आ रहा है। जसविंदर के दो छोटे बच्चे हैं। पत्नी जसवंत कौर के मुताबिक परिवार में गरीबी ज्यादा होने के कारण जसविंदर कामकाज की तलाश में मनीला गया था।
विज्ञापन
परिवार की सदस्य बलजीत कौर ने पंजाब सरकार से मांग की है कि जसविंदर के हत्यारों को सख्त से सख्त सजा दिलवाई जाए। सरकार को पढ़े-लिखे युवकों को पंजाब में ही रोजगार मुहैया करवाना चाहिए, ताकि उन्हें रोजगार की तलाश में विदेश में न जाना पड़े।
विज्ञापन