फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jalandhar police arrested three person in allegation of Petrol pump loot

नशे के दलदल में फंसे युवक बन बैठे अपराधी, एक ही रात में लूटे तीन पेट्रोल पंप, अब गिरफ्तार

Mon, 20 Jan 2020 06:34 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 20 Jan 2020 06:34 PM IST
विज्ञापन
Jalandhar police arrested three person in allegation of Petrol pump loot
सांकेतिक तस्वीर।

जालंधर देहात पुलिस ने एक ही रात में भोगपुर, करतारपुर और पतारा में तीन पेट्रोल पंप लूटकर दहशत फैलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करके चार लुटेरों को गिरफ्तार किया है। उनसे सख्ती से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों की पहचान भोगपुर के गांव कंधार गुरु निवासी प्रितपाल सिंह उर्फ लाडी, गांव घोड़ा वाली निवासी अमनप्रीत सिंह, गांव गढ़ी बक्शा निवासी जसजीत सिंह उर्फ जस्सी और गांव गढ़ी बक्शा के जसवीर सिंह उर्फ मेजर के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के पास से सफेद रंग की स्विफ्ट कार, एक लाइसेंसी 7.65 एमएम पिस्टल, एक खिलौना पिस्तौल और एक दातर बरामद की है। इसका इस्तेमाल लूटपाट के लिए किया गया था। गिरोह के सदस्यों से दोआबा में कुल आठ लूटपाट के मामलों का खुलासा हुआ है। इसमें होशियारपुर और जालंधर में हुई वारदात शामिल है। एक लुटेरा प्रितपाल सिंह लाडी एक साल पहले ही इटली से लौटा था। चारों आरोपियों के पास काफी जमीन है लेकिन नशे की दलदल में फंसकर आरोपी लूटपाट करने लगे थे।
विज्ञापन


सोमवार को देहात पुलिस के एसपी सरबजीत सिंह ने बताया कि थाना भोगपुर के एसएचओ जरनैल सिंह ने शनिवार को पुलिस पार्टी के साथ बस अड्डा टांडी, भोगपुर के पास नाकेबंदी के दौरान एक स्विफ्ट को शक के आधार पर रोका। इसके बाद कार सवारों की तलाशी करने पर उनके पास से एक लाइसेंसी पिस्टल और एक खिलौना पिस्टल सहित एक दातर बरामद हुई। कार सवारों से सख्ती से पूछताछ हुई तो पता चला कि उन्होंने 21 दिसंबर की देर रात को थाना भोगपुर, थाना करतारपुर और थाना पतारा के क्षेत्र में अलग-अलग तीन पेट्रोल पंपों को लूटा था। लुटेरों ने होशियारपुर में भी लूट की पांच वारदातों को अंजाम दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed