हादसे में जेल वार्डन की मौत, सदमें में भाई ने दम तोड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक से ड्यूटी पर जा रहे जेल वार्डन की मौत सड़क हादसे में हो गई, हादसे की खबर सुनकर भाई ने भी दम तोड़ा। मामला करना के निसिंग का है। गांव मंजूरा के समीप पेट्रोल पंप के पास एक बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि तीसरे की मौत सदमे में हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही निसिंग पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर शव करनाल के कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचाए, जबकि बस चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया।
पीड़ित नरेंद्र ने बताया कि उसका भाई जेल वार्डन विनोद (45) और गांव का ही वेदप्रकाश (60) निवासी बदनारा जिला कैथल सोमवार दोपहर को अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव से करनाल जेल में ड्यूटी पर जा रहा था।
दो सगे भाईयों सहित तीन की मौत से गांव में मातम
जैसे ही दोनों मंजूरा गांव के पास पहुंचे तो करनाल की ओर से तेज गति से आ रही एक बस ने उनकी मोटरसाइकिल को सामने से टक्कर मार दी।
इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। उसने बताया कि मृतक वेदप्रकाश राजमिस्त्री का काम करता था। जोकि किसी काम से विनोद के साथ ही करनाल आ रहा था। जब हादसे की सूचना विनोद के छोटे भाई नरेश (40) को मिली तो सदमे से उसकी भी मौत हो गई।
इस प्रकार गांव में दो सगे भाईयों सहित तीन की मौत से गांव में मातम छा गया। निसिंग पुलिस ने दुघर्टना में मृतक दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए।
पुलिस जांच अधिकारी एएसआई रमेश चंद ने बताया पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।