फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   jagdish gagneja is no more, attack on rss leader jagdish gagneja, investigation by CBI, jalandhar

कातिलाना हमले के शिकार RSS के प्रांत प्रमुख गगनेजा का निधन, बढ़ा तनाव

Fri, 23 Sep 2016 11:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 23 Sep 2016 11:53 AM IST
विज्ञापन
jagdish gagneja is no more, attack on rss leader jagdish gagneja, investigation by CBI, jalandhar
Brigadier (Retd), Jagdish, Gagneja - फोटो : amar ujala
जालंधर में बीते छह अगस्त को जानलेवा हमले का शिकार हुए RSS के प्रांत सह संघचालक ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) जगदीश कुमार गगनेजा का आज निधन हो गया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता रिटायर्ड ब्रिगेडियर जगदीश गगनेजा ने वीरवार सुबह डीएमसी हीरो हार्ट इंस्टीट्यूट में दम तोड़ दिया। सुबह 9 बजकर 16 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली। गगनेजा पर छह अगस्त को जालंधर में अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की थी। उन्हें सात अगस्त को डीएमसी शिफ्ट किया गया था। 

गगनेजा के निधन की खबर सुनते ही अस्पताल परिसर में भाजपा और आरएसएस के नेता जुटने शुरू हो गए। राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर भी डीएमसी पहुंचे और गगनेजा की पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी। वहीं सीबीआई की टीम भी जांच के लिए डीएमसी अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन


दोपहर को विशेष मंजूरी लेकर सिविल के तीन, डीएमसी के एक समेत कुल चार डॉक्टरों के मेडिकल बोर्ड ने गगनेजा के शव का पोस्टमार्टम डीएमसी अस्पताल की मोर्चरी में ही किया। करीब पौने तीन बजे उनकी पार्थिव देह को जालंधर रवाना किया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले जालंधर के पटेल हॉस्पिटल में उनका इलाज चला था। दो गोलियां निकाल ली गई थी। एक गोली लीवर के पास फंसी थी, जिससे बड़ी आंत और तिल्ली डैमेज हो गई है। इस वजह से काफी खून बहा। इसी वजह से उन्हें लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में रेफर किया गया था।

अस्पताल में लगा भाजपा-आरएसएस नेताओं का तांता

jagdish gagneja is no more, attack on rss leader jagdish gagneja, investigation by CBI, jalandhar
जगदीश फत्र्याल - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह उनकी बिगड़ रही तबियत के बारे में खबर मिलते ही आरएसएस के जिला प्रभारी फूल चंद जैन, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल सरीन, परवीन बंसल समेत कई नेता डीएमसी अस्पताल में पहुंच गए। सवा नौ बजे निधन की सूचना के बाद डीएमसी के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई।

पुलिस कमिश्नर जतिंदर सिंह औलख, डीसीपी ध्रुमन निंबले, एडीसी डॉ. ऋषि पाल सिंह समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। गगनेजा के बेटे कर्नल राहुल गगनेजा, बेटियां, दामाद और अन्य परिजन गहरे सदमे में हैं। पोस्टमार्टम के बाद भाजपा और आरएसएस के नेताओं ने उनको श्रद्धांजलि दी और पुष्प वर्षा की।

बीते महीने 6 अगस्त को गगनेजा पर  हमला तब किया गया, जब वे अपनी पत्नी सुदेश के साथ बेटी के लिए फल खरीदने बाजार आए थे। उन्होंने यहां के मखदूमपुरा में कार पार्क की थी। फल लेकर पैदल ही कार की ओर जा रहे थे, उसी वक्त उन पर फायरिंग की गई।

पुलिस के मुताबिक, हमला सुनयोजित था और इसको पूरी तैयारी के साथ उन पर नजदीक से हमला किया गया। इस वारदात के तीन चश्मदीद गवाह पुलिस को मिल गए हैं। पहली उनकी पत्नी सुदेश कुमारी है, दूसरा गली में रहने वाला प्रभात कन्नौजिया व रवि कन्नौजिया है। 

पुलिस की एक टीम बिग्रेडयर गगनेजा के मोबाइल की टावर लोकेशन निकाल रही है और उनके मोबाइल के साथ कौन कौन से मोबाइल नंबर ने समांतर टावर इस्तेमाल किया है, ऐसे नंबरों को खोजा जा रहा है।

क्या कहती है पुलिस?

jagdish gagneja is no more, attack on rss leader jagdish gagneja, investigation by CBI, jalandhar
आरएसएस नेता जगदीश गगनेजा पर जालंधर में गोलीबारी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस का कहना है कि हमले के पीछे पाकिस्तान में बैठे खालिस्तानी संगठन के स्लीपर सेल का हाथ हो सकता है। अटैक से पहले पूरी रेकी की गई। आशंका है कि शूटर उनका पीछा करते आए होंगे। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है, ताकि हमले का सुराग मिल सके।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों की उम्र करीब 20 से 25 साल थी। काले रंग की बाइक पर थे और नकाब पहने हुए थे। हमले के बाद पंजाब पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 34 और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जांच सीबीआई को देने का मकसद गगनेजा की हत्या के प्रयास में हमले के आरोपियों और विदेश में रह रहे हमले के साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा सके।

सेप्टिसीमिया और मल्टीपल आर्गेन फेल होने के कारण गगनेजा को बचाया नहीं जा सका। बुधवार दोपहर से ही उनकी तबियत बिगड़नी शुरू हो गई थी। वीरवार तड़के करीब तीन बजे उनका ब्लड प्रेशर गिरने लगा। बूस्ट करने के लिए दवा दी गई, लेकिन वे रिवाइव नहीं कर पाएं। उनके इंटेस्टाइन में पांच और पेट में तीन जख्म थे। इलाज के दौरान इंटेस्टाइन के कुछ हिस्से हटाए भी गए थे। इसके अलावा उनकी रीढ़ की हड्डी, सिर और छाती में भी चोट थी।
- डॉ. जीएस वांडर, डायरेक्टर, हीरो डीएमसी हार्ट इंस्टीट्यूट 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed