फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jagdeep singh malik commit suicide in kurukshetra jail

3 मासूमों को जंगल में ले जाकर मार दी थी गोली, अब जेल में लगाई फांसी

Fri, 29 Dec 2017 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा) Updated Fri, 29 Dec 2017 09:42 AM IST
विज्ञापन
Jagdeep singh malik commit suicide in kurukshetra jail
Morni Tripple Murder - फोटो : File Photo
सगे भाई सहित चचेरे भाई के तीन बच्चों की हत्या के मामले में आरोपी जगदीप सिंह मलिक ने वीरवार को जिला कारागार में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


आनन-फानन में पुलिस को घटना की सूचना दी गई। मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार, थाना सिटी के एसएचओ मलकीत सिंह और संबंधित चौकी के प्रभारी तरसेम सिंह मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम को बुलाकर लाश को फांसी के फंदे से नीचे उतारा गया। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल भेज दिया। वहां शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। 
विज्ञापन


बता दें कि 18 नवंबर 2017 को जिला कुरुक्षेत्र के गांव सारसा से तीन बच्चे लापता हुये थे। 21 नवंबर की सुबह तीनों बच्चों के शव जिला पंचकूला के मोरनी हिल्स इलाके में सुनसान जगह से बरामद हुए। बच्चों की हत्या की जांच करने के दौरान पुलिस के हाथ कुछ ऐसे सुराग लगे, जिससे शक की सुई तीनों बच्चों के पिता सोनू और उसके चचेरे भाई जगदीप मलिक की तरफ घूम गई। इसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

Jagdeep singh malik commit suicide in kurukshetra jail
Morni Tripple Murder - फोटो : अमर उजाला
बच्‍चों की पहचान 11 साल के समीर, आठ साल की सिमरन और चार साल के समर के रूप में हुई थी। पुलिस पूछताछ में जगदीप ने तीनों बच्चों की हत्या के साथ ही कुछ साल पहले अपने सगे भाई की हत्या कर उसे आत्महत्या का रंग देने की बात कबूल की थी।

इस मामले में पूछताछ पूरी होने के पश्चात उसे चार दिसंबर को जेल भेजा गया था। वीरवार को उसने जेल के बाथरूम में नल के साथ कपड़ा (परना) बांध कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। संबंधित चौकी प्रभारी के मुताबिक वीरवार रात को जेल प्रशासन की ओर से उन्हें इस घटना की सूचना मिली थी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed