{"_id":"91ffb50dd4995709926297ede826ced6","slug":"itbp-constable-killed-in-suspicious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में कांस्टेबल की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में कांस्टेबल की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 11 May 2014 09:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईटीबीपी कैंप में तैनात कांस्टेबल गोरख नाथ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कांस्टेबल बहलाना में तैनात था। संभावना जताई जा रही है कांस्टेबल की मौत हार्ट अटैक से हुई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, सुबह आईटीबीपी के कैंप में जब गोरख नाथ के सहकर्मियों ने उसे नींद से जगाने का प्रयास किया तो पाया कि वह बिस्तर पर अचेत हालत में पड़ा है।
विज्ञापन
यह देख उसे तुरंत सेक्टर-32 अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं, इस बात की जानकारी पाते ही सेक्टर-31 थाना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि गोरख नाथ की मौत का असल कारण तो पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा, लेकिन प्राथमिक जांच में पुलिस को लग रहा है कि गोरख नाथ की मौत उसे नींद में ही हार्ट अटैक आ जाने से हुई होगी।
सेक्टर-31 पुलिस थाना प्रभारी कृपाल सिंह का कहना है कि गोरख नाथ की मौत के असल कारण का पता तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।