{"_id":"875ea927484198bef4d3c4dc150097bc","slug":"invoice-cutting-ruckus-in-sector-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालान काटने को लेकर सेक्टर 34 में हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चालान काटने को लेकर सेक्टर 34 में हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 05 Jul 2014 08:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार में युवती के बैठे होने के बावजूद सेक्टर 34 में ट्रैफिक पुलिस के एसआई ने कार का नो पार्किग का चालान काट दिया। कार चालक ने कहा कि वह तो फार्म जमा करवाने गए थे।
विज्ञापन
कार में बैठे होने के बावजूद चालान कैसे काट सकते है। शिमला निवासी अरविंदर ने एसआई के खिलाफ पुलिस कंट्रोल रुम में सूचना दी। जिसके बाद सेक्टर 34 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले में डीडीआर दर्ज कर ली।
विज्ञापन
शिमला के अरविंदर ने बताया कि शनिवार को वह अपनी बेटी का फार्म सेक्टर 34 के इंस्टीट्यूट में जमा करवाने आए थे। उन्होंने कार को सड़क किनारे करके बेठी को बैठा रखा था। इतने में एसआई धर्मपाल आया और आते ही बतमिजी करने लगा। जिसके बाद एसआई ने उनकी गाड़ी का नो पार्किग का चालान काट दिया।
विज्ञापन
अरविंदर कुमार ने कहा कि गाड़ी नो पार्किग में पार्क नहीं की हुई थी। गाड़ी स्टार्ट थी बेटी उनका इंतजार कर रही थी। वहीं एसआई धर्मपाल ने कहा कि गाड़ी नो पार्किग में खड़ी हुई थी जिसके चलते चालान काटा गया है। सेक्टर 34 थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।