{"_id":"5d3f196a8ebc3e6d0a3dfc7b","slug":"intoxication-smugglers-firing-on-a-house-in-firozpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा तस्करों की सूचना देने वाले के घर पर फायरिंग, दो जख्मी, पंजाब पुलिस पर उठे सवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नशा तस्करों की सूचना देने वाले के घर पर फायरिंग, दो जख्मी, पंजाब पुलिस पर उठे सवाल
Tue, 30 Jul 2019 12:12 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जलालाबाद (फिरोजपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जलालाबाद (फिरोजपुर)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 30 Jul 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
गांव घांगा खुर्द में नशा तस्करों ने पीड़ित परिवार की तोड़ी कार
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस को सूचना देने से नाराज नशा तस्करों ने गांव घांगा खुर्द में रविवार रात एक घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोली लगने से घर का मालिक महल सिंह और उसकी बहू मनप्रीत कौर जख्मी हो गए। आरोपी उनके घर का सामान भी तोड़ गए। पुलिस ने सोमवार को पीड़ित के बयान पर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
हरप्रीत सिंह ने बताया कि उसके ससुराल वालों के घर के बाहर कुछ लोग नशा बेचते थे। उसके ससुर महल सिंह ने इसकी शिकायत पुलिस से की। इस पर नशा तस्कर उससे रंजिश रखने लगे। रविवार रात जब महल सिंह घर के बाहर बैठा था तो हथियारबंद बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। उन्होंने उस से मारपीट की और गोलियां चलाईं। एक गोली उसके ससुर की कोहनी को छूकर निकल गई।
विज्ञापन
गोलीबारी में महल सिंह की बहू मनप्रीत कौर भी घायल हो गई। आरोपियों ने घर में खड़ी दो कारों और एक बाइक को भी तोड़ दिया। पीड़ित परिवार के लोगों ने बताया कि पंजाब सरकार ने नशा रोकने के लिए मुहिम शुरू की है और कहा कि जो कोई नशा बेचने वालों के खिलाफ पुलिस को सूचना देगा उसका नाम गुप्त रखा जाएगा। लेकिन उनके साथ तो इसके उलट ही हुआ। फाजिल्का के एसएसपी भूपिंदर सिंह ने कहा कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमों का गठन किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन