फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   international drug smuggler bhola family include eleven chargesheet

अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर भोला के परिवार समेत 11 पर चार्जशीट

Sat, 04 Jul 2015 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला।
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला। Updated Sat, 04 Jul 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
international drug smuggler bhola family include eleven chargesheet

इंफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) ने मनी लांड्रिंग केस में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर जगदीश सिंह भोला के माता-पिता, पत्नी समेत 11 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी। इन सभी आरोपियों को कोर्ट ने नोटिस जारी कर दिए हैं। आरोपियों को एक अगस्त को कोर्ट में पेश होकर अपना पक्ष रखने के आदेश हुए हैं।

विज्ञापन


बहुचर्चित मनी लांड्रिंग केस में शनिवार को जिला एवं सेशन जज एचएस मदान की कोर्ट में ईडी की तरफ से केस के 11 और आरोपियों की चार्जशीट पेश कर दी गई।

इससे पहले इस मामले में ईडी भोला के अलावा 12 आरोपियों की चार्जशीट दाखिल कर चुकी हैं। ईडी ने आज भोला के पिता शिंदर सिंह निवासी गांव कोंका जिला बठिंडा, भोला की मां बलतेज कौर, पत्नी गुरप्रीत कौर, ससुर दलीप सिंह, सास अमरजीत कौर के अलावा गुरमीत कौर, जगमिंदर कौर, जोगिंदर कौर, अवतार सिंह, संदीप कौर और बलजीत सिंह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की।
विज्ञापन


कोर्ट ने इन सभी आरोपियों को नोटिस जारी करके एक अगस्त को कोर्ट में पेश होकर अपना पक्ष रखने के आदेश दिए हैं। ईडी की तरफ से आज कोर्ट में असिस्टेंट डायरेक्टर निरंजन सिंह पेश हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाकी आरोपियों खिलाफ जल्द चार्जशीट पेश करे ईडी: कोर्ट
पटियाला कोर्ट ने ईडी को केस के बाकी 31 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट एक अगस्त को पेश करने के आदेश दिए हैं। गौरतलब है कि इस केस में कुल 55 आरोपी हैं। इनमें से ईडी भोला के अलावा 12 और आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पहले दाखिल कर चुकी है, जबकि 11 आरोपियों के खिलाफ शनिवार को चार्जशीट दाखिल की गई।


मुंबई जेल प्रशासन को भोला का प्रोडक्शन वारंट जारी
जिला एवं सेशन जज एचएस मदान की कोर्ट ने शनिवार को भोला के वकील सतीश करकरा की ओर से दाखिल याचिका को मंजूर करते हुए आर्थो रोड स्थित मुंबई जेल प्रशासन को प्रोडक्शन वारंट जारी कर दिया।

इसमें कोर्ट ने जेल प्रशासन को भोला को एक अगस्त को पटियाला कोर्ट में पेश करने को कहा है, ताकि मनी लांड्रिंग केस में कार्यवाही आगे बढ़ सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed