फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Inter-state gang of drug smugglers busted in Mohali of Punjab

अंतरराज्यीय नशा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश,18 करोड़ की हेरोइन बरामद, महिला समेत छह दबोचे

Mon, 01 Jun 2020 09:36 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 01 Jun 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Inter-state gang of drug smugglers busted in Mohali of Punjab
पुलिस ने तस्कर गिरोह दबोचा। - फोटो : अमर उजाला

लॉकडाउन के बीच नशे की होम डिलीवरी करने वाले बड़े अंतर्राज्यीय गिरोह का मोहाली पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गिरोह पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में सक्रिय था। गिरोह में नाइजीरियन व महिला समेत छह लोग शामिल थे। गिरोह का कोई भी सदस्य हेरोइन का नशा नहीं करता था।  आरोपियों से पुलिस ने साढ़े तीन किलोग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में 18 करोड़ रुपये कीमत बताई जा रही है। 

विज्ञापन


आरोपियों से एक लाख रुपये ड्रग मनी व हरियाणा के सिरसा नंबर की स्विफ्ट कार व मानसा पंजाब नंबर की शेवरलेट कार भी बरामद हुई है। यह जानकारी सोमवार को एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने दी। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- Unlock 1: पंजाब में आज से दुकानें, सैलून, ब्यूटी पार्लर, स्पा सुबह 7 से शाम 7 बजे तक खुलेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान अंजुल सोढ़ी (29) निवासी सुभाष बस्ती सिरसा (हरियाणा), परिवार सिंह (31) निवासी बल्लोमाजरा मोहाली, रवि कुमार निवासी सेक्टर-125 सन्नी एनक्लेव खरड़, दलविंदर सिंह (40) निवासी गांव खैहरा कलां थाना सरदूलगढ़ जिला मानसा हाल निवासी भारतनगर कंगनपुर रोड सिरसा, नीलू (29) निवासी भारतनगर कंगनपुर रोड बिसरसा व कैविड (36) निवासी विकासपुरी नजदीक तिलक नगर (न्यू दिल्ली) के तौर पर हुई है। 

पुलिस को 27 मई को सूचना मिली थी गिरोह के सदस्य इलाके में सक्रिय हैं व नशे की सप्लाई करने जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई। 28 मई को पुलिस गांव छज्जूमाजरा के पास नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पांच आरोपी दो कारों में सवार होकर नशे की सप्लाई करने जा रहे थे। इन्होंने पुलिस को देखते ही वाहनों को भगा लिया, जिससे पुलिस का संदेह और भी पुख्ता हो गया। 

इसके बाद पुलिस ने पीछा कर उन्हें दबोचा लिया। इस दौरान पांच लोग पुलिस ने काबू किए। जब इनकी कारों की जांच की गई तो एक किलो 300 ग्राम हेरोइन व एक लाख रुपये ड्रग मनी बरामद हुई। एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें छह दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पूछताछ में आरोपियों ने नाइजीरियन का नाम बताया था। इस दौरान एसपी इन्वेस्टिगेशन हरमनदीप सिंह हंस, डीएसपी साइबर क्राइम रुपिंदर कौर सोही व डीएसपी खरड़ पाल सिंह मौजूद रहे। 

ग्राहक बनकर दिल्ली से दबोचा नाइजीरियन
पुलिस ने पूरी प्लानिंग से नाइजीरियन को दबोचने का फैसला लिया। इसके लिए पुलिस की टीम ग्राहक बनकर दिल्ली पहुंच गई। आरोपी को हेरोइन देने के लिए बुलाया गया। जैसे ही वह सामान लेकर आया तो उसे संदेह हो गया था। ऐसे में आरोपी ने सीआईए के इंचार्ज पर हमला कर दिया। हालांकि पुलिस ने पूरी होशियारी के साथ आरोपी को दबोच लिया फिर उससे दो किलो और 200 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस उसे भी वहां से काबू कर ले आई है।

मुख्य आरोपी ने चार साल पहले शुरू किया था धंधा

पुलिस के अनुसार दलविंदर सिंह पर थाना सरदूलगढ़ व थाना सिरसा में एनडीपीएस व धोखाधड़ी का केस दर्ज है। उसने अपने साथी अंजुल व नीलू के साथ मिलकर बड़े स्तर पर दिल्ली से हेरोइन लाकर सभी राज्यों में सप्लाई करने का काम शुरू किया था। अब पुलिस इनके नेटवर्क को तलाश रही है। इनके मोबाइल व अन्य सामान भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है।

ट्राइसिटी में दो लोग संभालते थे नेटवर्क
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों का लोकल नेटवर्क काफी अच्छा है। वह अपने गिरोह में स्थानीय लोगों को जगह देते थे। मोहाली व चंडीगढ़ एरिया में इस नेटवर्क को रवि वर्मा व परिवार सिंह संभाल रहे थे। वहीं, पूछताछ में सभी लोगों ने माना है कि वह हेरोइन की सप्लाई के लिए आए हुए थे।

अब प्रॉपर्टी व बैंक खाते खंगालने में जुटी पुलिस
पुलिस अब इस मामले में पकड़े गए आरोपियों की प्रॉपर्टी व बैंक खातों का पता लगाने में जुटी हुई है। पुलिस को संदेह है कि यह गिरोह मोटी सप्लाई करता है। ऐसे में यह साफ है कि इस गिरोह ने धंधे से खूब पैसा कमाया होगा। ऐसे में पुलिस इनकी संपत्ति और बैंक खातों का पता लगा रही है जिसके बाद बैंक खातों को सील करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed