{"_id":"bc61c904dd402aa22c3afc7ed0487837","slug":"inspectors-promotion-and-administration","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंस्पेक्टरों की प्रमोशन पर फैसला जल्द","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंस्पेक्टरों की प्रमोशन पर फैसला जल्द
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 31 May 2014 01:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंस्पेक्टरों के प्रमोशन मामले में मंगलवार को कैट में सुनवाई हुई, जिसमें प्रशासन ने अपना जवाब दाखिल किया। प्रशासन ने कहा है कि वह इंस्पेक्टरों की प्रमोशन के मुद्दे पर गंभीरता से विचार कर रहा है और जल्द ही प्रमोशन सूची पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रशासन ने कहा कि वह हाल ही में पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से दिए गए फैसले पर विचार कर रहे हैं। हाईकोर्ट ने प्रशासन को कहा है कि प्रशासन चाहे तो वह अपने स्तर पर प्रमोशन सूची बनाकर उस पर निर्णय ले सकता है।
विज्ञापन
कैट ने सुनवाई की अगली तारीख 5 अगस्त तय की है। इसके साथ ही कैट ने डेपूटेशन पर दूसरे राज्यों से आने वाले डीएसपी पर लगाई गई स्टे को हटा दिया है जब तक इस मामले में कोई अंतिम निर्णय नहीं हो जाता।
विज्ञापन
चंडीगढ़ पुलिस के इंस्पेक्टर रामगोपाल, भूपिंदर सिंह, राजेश शुक्ला समेत दस इंस्पेक्टरों ने कैट में दायर याचिका में कहा था कि डीएसपी पद पर प्रमोट होने के लिए वह पूरी आहृर्ता रखते हैं।
इसके बावजूद प्रशासन उन्हें उच्च पद पर प्रमोट नहीं कर रहा है। उनका कहना था कि डेपुटेशन पर दूसरे राज्यों से डीएसपी आने से उनकी प्रमोशन रुक गई है। उनका कहना था कि डेपुटेशन पर न बुलाकर उन्हें ही प्रमोट किया जाए।
इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली से डेपुटेशन पर आए डीएसपी को वापस भेजने और डेपुटेशन पर रोक लगाने की मांग की है। कैट ने दिल्ली से आने वाले डीएसपी के मामले पर पिछली सुनवाई के दौरान अंतरिम स्टे लगाया था।
ज्यादातर डेपुटेशन पर आए दिल्ली से
चंडीगढ़ पुलिस में इस समय कुल 21 डीएसपी हैं। इनमें 16 डीएसपी दिल्ली, पंजाब और हरियाणा से डेपुटेशन पर आए हैं, जबकि पांच डीएसपी ही चंडीगढ़ से हैं।