{"_id":"5b952917867a557f551a0c46","slug":"innova-car-crushed-two-policemen-at-tarn-taran-in-punjab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाबः दो पुलिसवालों को इनोवा ने कुचला, 100 मीटर घसीटती ले गई...शवों का हाल देख सब हैरान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंजाबः दो पुलिसवालों को इनोवा ने कुचला, 100 मीटर घसीटती ले गई...शवों का हाल देख सब हैरान
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, तरनतारन (पंजाब)
Updated Mon, 10 Sep 2018 09:33 AM IST
विज्ञापन
कार की चपेट में आए पुलिसकर्मी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो पुलिसवालों को इनोवा कार ने बुरी तरह से अपने चपेट में ले लिया। हादसा काफी भीषण था। इस बात का अंदाजा तस्वीरों को देखने से लग जाता है। घटना पंजाब के तरनतारन जिले की है। यहां के थाना वल्टोहा के अधीन आते कस्बा अमरकोट में शनिवार देर रात दो पुलिस कर्मचारियों की इनोवा गाड़ी के नीचे कुचले जाने से मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी हरचंद सिंह पुलिस पार्टी समेत घटना स्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। गाड़ी से मिले कागजों की चेकिंग करने पर पता चला कि गाड़ी कारज सिंह पुत्र तारा सिंह निवासी दासूवाल के नाम पर है।
मृतक हवलदार इंदरजीत सिंह के भाई अर्जुन सिंह ने बताया कि वह तीन भाई हैं। इंदरजीत थाना वल्टोहा में बतौर हवलदार तैनात था। शनिवार रात वह अपने जीजा महल सिंह निवासी माहणके के साथ अपने रिश्तेदारी में गांव राजोके गए थे। करीब पौने 12 बजे वह अपने गांव लौट रहे थे। चौक अमरकोट में उसके भाई इंदरजीत सिंह, होमगार्ड जवान कुलदीप सिंह और गुरमेल सिंह ड्यूटी पर तैनात थे। वह भी उनके पास खड़े हो गए और बातचीत करने लगे।

सोशल मीडिया पर विधायक के करीबी को बताया जा रहा जिम्मेदार
दुर्घटनाग्रस्त इनोवा कार
इतने में गांव राजोके की ओर से एक इनोवा (पीबी 46 एस 7770) आई। कुलदीप सिंह ने टार्च मारकर गाड़ी को रुकने का इशारा किया, लेकिन ड्राइवर ने गाड़ी रोकने के बजाय गाड़ी की रफ्तार बढ़ाकर कुलदीप सिंह और उसके आगे खड़े उसके भाई इंदरजीत सिंह को टक्कर मार दी। गाड़ी दोनों को करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गई।
आगे जाकर गाड़ी खंभे से टकरा गई और जब वह भागकर मौके पर पहुंचे तब तक गाड़ी चालक बैग लेकर फरार हो गया। वहीं दोनों की मौत हो चुकी थी। उन्होंने इसकी सूचना थाना वल्टोहा में दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी हरचंद सिंह पुलिस पार्टी समेत घटना स्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की।
वहीं हादसे के संबंध में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक मैसेज के मुताबिक इनोवा कार को एक कांग्रेसी विधायक का करीबी चला रहा था। वह बार्डर से अमरकोट की तरफ आ रहा था। गांव अमरकोट चौक के पास जब ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उक्त कार को रुकने का इशारा किया तो चालक ने पुलिस कर्मचारियों के ऊपर कार चढ़ा दी। मैसेज के अनुसार कार में पाकिस्तान से मंगवाई गई हेरोइन या हथियार हो सकते हैं।