फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   inmate dead body found in Central Jail

सेंट्रल जेल में लटका मिला कैदी का शव

Wed, 11 Jun 2014 09:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर Updated Wed, 11 Jun 2014 09:07 PM IST
विज्ञापन
inmate dead body found in Central Jail

सेंट्रल जेल में बुधवार को कैदी कुलविन्द्र सिंह पुत्र गुरदियाल सिंह निवासी बथवाला का शव शौचालय के दरवाजे से लटका मिला। कैदी के परिजनों ने जेल प्रशासन पर हत्या आरोप लगाया है।

विज्ञापन


डाकखाना चौक पर धरने पर बैठे परिजनों का आरोप है कि हत्या कर शव को लटकाया गया है। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारी के  खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है। वहीं जेल प्रशासन का कहना है कि कैदी ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गुरदासपुर सदर पुलिस ने कुलविन्द्र सिंह से  छह जून को एक किलो 500 ग्राम भुक्की बरामद कर मामला दर्ज किया था। आठ जून को उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल अधिकारी ने बताया कि बुधवार दोपहर 12 से तीन बजे तक कैदियों को बैरकों में प्रतिदिन की तरह भेजा गया। करीब 1.30 बजे कुलविन्द्र सिंह का शव जेल के शौचालय के दरवाजे के साथ लटका पाया गया।

सूचना मिलते ही सभी जेल अधिकारी मौके पर पहुंचे और उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जेल सुपरिटेडेंट सुरिन्द्र सिंह सैनी ने बताया कि कुलविन्द्र सिंह की मौत की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

वहीं दूसरी तरफ कुलविन्द्र सिंह के परिवार वालों को जैसे ही उसकी मौत की सूचना मिली वह कई संगठनों के साथ सिविल अस्पताल पहुंचे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद सभी लोग पोस्ट आफिस चौक पर धरने पर बैठ गए।

मृतक के भाई चरण सिंह ने आरोप लगाया कि उसके भाई कुलविन्द्र सिंह को जिला पुलिस के नारकोटिक्स सैल इंचार्ज बलदेव सिंह ने दुकान से गिरफ्तार किया था।

पुलिस अधिकारी पहले तो कुलविन्द्र को छोड़ने के लिए पैसों की मांग करता रहा। जब मांग पूरी नहीं की गई तो कुलविन्द्र से भुक्की बरामद करने का केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। परिजनों ने इंस्पेक्टर बलदेव सिंह के पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है।


समाचार लिखे जाने तक पुलिस अधीक्षक डिटेक्टिव जगजीत सिंह सरोआ पुलिस पार्टी के धरनारत लोगों से बातचीत कर रहे थे। एहतियात के तौर पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed