{"_id":"5b18f7664f1c1b634d8b5234","slug":"inld-worker-messaging-porn-clips-on-facebook-to-inld-lady-worker","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इनेलो वर्कर पार्टी की महिला सदस्य को FB पर भेज रहा अश्लील वीडियो, आत्मदाह की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इनेलो वर्कर पार्टी की महिला सदस्य को FB पर भेज रहा अश्लील वीडियो, आत्मदाह की धमकी
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Thu, 07 Jun 2018 02:45 PM IST
विज्ञापन
facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनेलो की महिला कार्यकर्ता के फेसबुक मैसेंजर पर उसकी ही पार्टी के एक कार्यकर्ता ने कई अश्लील वीडियो डाल दीं। इस मामले में रोहतक निवासी महिला ने थाना आर्यनगर में शिकायत दी। शिकायत के 22 दिन बाद भी पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। पीड़ित महिला का आरोप है कि उस पर फैसला करने का दबाव बनाया जा रहा है।
यहीं नहीं इनेलो द्वारा दी गई सदस्यता पर्ची भी उससे लेने दबाव बनाया जा रहा है। अब पीड़ित ने एसपी के दरबार में कार्रवाई की गुहार लगाई है। उसने जल्द कार्रवाई न होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है। उधर, इनेलो जिलाध्यक्ष ने पीड़ित महिला का पार्टी कार्यकर्ता होने से इनकार किया है, जबकि पीड़ित के पास पार्टी की सदस्यता पर्ची है साथ ही पार्टी के व्हॉट्सएप ग्रुप की भी सदस्य है।
मूलरूप से जींद निवासी पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी नरवाना निवासी युवक के साथ हुई थी। वर्तमान में वह रोहतक की एक कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रह रही है। एक माह पूर्व ही उसने इनेलो की सदस्यता ग्रहण की थी। इनेलो की सदस्यता ग्रहण करने के बाद से ही उसके फेसबुक मैसेंजर पर अनुज नाम का युवक लगातार अश्लील वीडियो भेज रहा है।
विज्ञापन
यहीं नहीं वह उससे प्यार करने का भी दावा करता है। प्रतिदिन उसके मैसेंजर पर मैसेज किए जाते हैं। मामले की शिकायत उसने 15 मई को आर्य नगर थाने पर की थी। आरोप है कि पुलिस ने शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी युवक भी खुद को इनेलो कार्यकर्ता बता रहा है।

एसपी कार्यालय को शिकायत, पर कार्रवाई नहीं
facebook
महिला ने बताया कि उसने 21 मई को मामले की शिकायत एसपी कार्यालय पर की। मगर उसकी सुनवाई नहीं की गई। अब चार लोग फेसबुक मैसेंजर पर ही कॉल कर उस पर शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। मना करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। जिससे वह दहशत में है। पीड़िता ने एसपी से भी कार्रवाई की गुहार लगाई है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द ही कोई कार्रवाई नही की गई तो वह आत्मदाह करने को बाध्य होगी। उधर इनेलो जिलाध्यक्ष का कहना है महिला और आरोपी दोनों ही इनेलो के कार्यकर्ता नहीं है।
खुद को इनेलो कार्यकर्ता बतानी वाली महिला ने शिकायत दी थी। लेकिन शिकायत के तुरंत बाद ही लिखित में दिया कि वह कोई कार्रवाई नहीं करना चाहती है। कार्यकर्ता ही आरोपी को दंड देंगे। आरोपी का हम लोगों ने पता लगा लिया है। जिसके कारण पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का लगाया गया आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद है। महिला द्वारा कार्रवाई न करने के संबंध में लिखित में दिया गया पत्र भी हमारे पास है।
- सुनीता, इंस्पेक्टर आर्यनगर थाना
पीड़ित के पास आती रही वीडियो कॉल
जिस समय पीड़िता मामले की शिकायत करने के लिए एसपी कार्यालय पर जा रही थी। उसके पास फेसबुक मैसेंजर पर ही कुछ लोग फैसला करने के लिए कॉल कर रहे थे। पीड़ित ने कहा कि अब उसके पति भी उस पर शक करने लगे हैं। वह आरोपियों को सजा दिलाकर ही दम लेगी।

ताऊ के माध्यम से इनेलो किया था ज्वाइन
facebook
महिला ने बताया कि वह प्राइवेट कंपनी में कार्य करती है। एक ताऊ उसे मिले थे। ताऊ के माध्यम से ही उसने इनेलो की सदस्यता हासिल की थी। सदस्यता शुल्क 25 रुपये भी उससे लिया गया था। पर्ची पर सदस्यता देने वाले का नाम भी लिखा है। इसके अलावा वह इनेलो के व्हाट्सएप ग्रुप की भी सदस्य है।
जिलाध्यक्ष बोले - मामले की जानकारी नहीं
इस संबंध में इनेलो के जिलाध्यक्ष सतीश नांदल से भी बात की गई। उन्होंने बताया कि महिला या फिर उसे अश्लील वीडियो डालने वाला आरोपी इनेलो के कार्यकर्ता नहीं है। महिला को फेसबुक मैसेंजर पर अश्लील वीडियो डालने का मामला भी संज्ञान में नहीं है। महिला ने उनसे इस तरह की कोई शिकायत भी नहीं की है।
महिला का रो रोकर हुआ बुरा हाल
अमर उजाला ने जब महिला से उसकी पीड़ा जाननी चाही तो पहले तो उसने आरोपी के बारे में पूरी जानकारी दी। इसके बाद रो रोकर उसका बुरा हाल हो गया। काफी देर तक महिला रोती रही। महिला ने कहा कि वह आरोपियों के डर से वह कंपनी में कार्य करने के लिए भी नहीं जा रही है।