{"_id":"e2b2579a3330636f4275cf661508874e","slug":"information-of-gunfire-and-rampage-police-on-spot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1 करोड़ रुपये के चक्कर में पुलिस बनी घनचक्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
1 करोड़ रुपये के चक्कर में पुलिस बनी घनचक्कर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 12 Jan 2015 08:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1 करोड़ रुपये के चक्कर में पुलिस घनचक्कर बन गई। गोली चलने की सूचना मिली। मामला लेन-देन का निकला। सेक्टर-40 में रविवार देर रात दो पक्ष आपस में भिड़ गए। गोली चलने की सूचना पर डीएसपी उर्विजा गोयल भी मौके पर पहुंच गईं। उनके साथ क्राइम ब्रांच की टीम, सेक्टर-39 और सेक्टर-36 के थाना प्रभारी भी पहुंचे।
विज्ञापन
हालांकि, पुलिस को मौके पर गोली चलने के कोई निशान और न ही कारतूस का खोखा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों में पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ है। वहीं, गोली चलने की बात पर डीएसपी उर्विजा गोयल ने भी चुप्पी साध ली।
विज्ञापन
पुलिस ने पिस्टल और रिवाल्वर कब्जे में ली
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने विजयपाल सिंह डिम्पी के घर से लाइसेंसी पिस्टल और रिवाल्वर को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने दोनों आर्म की जांच की। हालांकि, पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची पाई।
विज्ञापन
लाब को एक करोड़ उधार दिए: डिम्पी
सेक्टर-40 स्थित मकान नंबर 1494 में विजयपाल सिंह डिम्पी परिवार के साथ रहते हैं। आरोप है उन्होंने सेक्टर-40 निवासी लाब सिंह आहलूवालिया को एक करोड़ रुपये उधार दिए थे। लेकिन, पैसे लेने के कुछ महीनों बाद लाब सिंह ने फोन उठाना बंद कर दिया। डिम्पी के अनुसार, वह गोवा से कुछ दिन पहले आए हैं। वह रविवार की शाम पैसे मांगने लाब सिंह के घर गए थे पर वहां कोई नहीं मिला और वे लौट आए।
उन्होंने बताया कि कुछ घंटों के बाद वह परिवार के सभी सदस्यों के साथ घर में बैठे थे तभी अचानक घर के बाहर से गार्ड के चीखने की आवाज आई। उन्होंने बताया कि जब बाहर निकले तो लाब सिंह अपने बेटे इकबाल सिंह, गुरप्रीत सिंह और उनके साथ आए करीब दस लोग गार्ड पर तलवार और रॉड से हमला कर रहे थे। उनका आरोप है कि लाब सिंह ने पैसे मांगने पर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी है।
केस लड़ने से मना किया तो हमला: गुरप्रीत
दूसरे पक्ष के गुरप्रीत सिंह के अनुसार, वह पेशे से वकील हैं। वह काफी समय से विजयपाल सिंह डिम्पी का केस लड़ रहे हैं। उनका आरोप है कि डिम्पी के दो केसों का पैसा बकाया है। इसलिए उनके सीनियर वकील ने डिम्पी का केस लड़ने से मनाकर दिया। इसकी रंजिश के चलते हमला किया गया है।
उन्होंने आरोप लगाया है कि रविवार शाम विजयपाल नशे में उनके घर आया और गाली गलौच करने लगा। गुरप्रीत सिंह का आरोप है कि विजयपाल ने गुस्से में अपने रिवाल्वर से दो फायर किए। पहली फायर उनके भाई इकबाल पर और दूसरी बार हवाई फायरिंग की।
आठ महीने पहले दिए थे पैसे
विजयपाल सिंह डिम्पी के अनुसार, वे और लाब सिंह दोनों पुराने कांग्रसी हैं। एक साल पहले तक दोनों अच्छे दोस्त थे। इसी दौरान लाब सिंह ने किसी काम का बहाना बनाकर उससे पैसे लिए थे। लेकिन, बाद में दिए नहीं। मांगने पर उसने फोन उठाना बंद कर दिया था।