{"_id":"586163474f1c1b8840eec19c","slug":"including-the-wife-and-son-in-jail-accused-of-killing-lover","type":"story","status":"publish","title_hn":"कत्ल की आरोपी पत्नी को प्रेमी और बेटे समेत जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कत्ल की आरोपी पत्नी को प्रेमी और बेटे समेत जेल
ब्यूरो/अमर उजाला, कालका
Updated Tue, 27 Dec 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
आरोपियों को जेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालका के परेड मोहल्ले में 19 दिसंबर को हुए रेलवे कर्मचारी श्याम लाल के कत्ल के आरोपियों को पांच दिन के पुलिस रिमांड के बाद सोमवार को पंचकूला जिला अदालत ने न्यायिक हिरासत में अंबाला जेल भेज दिया।
विज्ञापन
जिक्रयोग है कि पिछले सप्ताह कालका के परेड मोहल्ले में पिछले सप्ताह सोमवार, 19 दिसंबर को रेलवे कर्मचारी श्याम लाल का शव अपने ही घर में लहूलुहान हालत में मिला था।
विज्ञापन
वारदात के समय श्याम लाल घर पर अकेला ही थी और उसके दोनों बड़े बेटे फुटबाल खेलने गए हुए थे। पुलिस ने मामले की जांच के बाद श्याम लाल हत्या के आरोप में पत्नी सपना, छोटे पुत्र खुशहाल और पत्नी के प्रेमी रवि कुमार को गिरफ्तार कर कोर्ट से पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन
कालका पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रिमांड के दौरान वारदात संबंधी कई महत्वपूर्ण जानकारियां और हत्या में इस्तेमाल हथियार को बरामद कर लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि हत्याकांड में प्रयुक्त लोहे की रॉड, वारदात के समय आरोपियों के पहने कपड़े और श्याम लाल को दी गई नशीली दवाई का खाली पत्ता एवं वारदात के दौरान रवि कुमार द्वारा प्रयोग की गई मारुति कार भी बरामद कर ली गई है।