फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Including MD of Berkeley automobiles case on three

बर्कले आटोमोबाइल के एमडी सहित तीन पर केस

Tue, 18 Mar 2014 09:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 18 Mar 2014 09:25 PM IST
विज्ञापन
Including MD of Berkeley automobiles case on three

औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने बर्कले आटोमोबाइल के एमडी राजीव दाहूजा, कर्मचारी विक्रांत ठाकुर और ललित के खिलाफ कार की खरीद-फरोख्त में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि बर्कले कंपनी औद्योगिक क्षेत्र से बंद हो चुकी है। पुलिस ने अदालत के आदेशों पर मामला दर्ज किया है। इससे पहले भी बर्कले के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले दर्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता मनीष राजनवाल ने बताया कि साल 2012 में उन्होंने कंपनी में विक्रांत को 10 हजार रुपये देकर स्विफ्ट कार की बुकिंग कराई थी।

उस समय कार की छह माह की बुकिंग थी लेकिन एक माह बाद ही विक्रांत ने संपर्क किया और कहा कि वह कैश राशि दे दे तो वह जल्दी उसे गाड़ी देगा।

शिकायतकर्ता के अनुसार विक्रांत ने उन्हें कंपनी में ललित से मिलाया था। ललित ने भी उन्हें कैश देने के लिए कहा था। शिकायतकर्ता के अनुसार उन्होंने कुछ राशि कैश के अलावा करीब 4 लाख रुपये के चेक दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि कार की डिलीवरी करने के बाद कहा गया कि कंपनी ही उनकी कार का नंबर आरएलए में रजिस्ट्रर करा देगी। शिकायतकर्ता उस समय कालका के स्थायी निवासी थी। नियमों के अनुसार ऐसा नहीं हो सकता था लेकिन इसके बावजूद कंपनी ने इसे अपनी जिम्मेदारी बताते हुए शिकायतकर्ता को प्रलभोन दिया।

कार की डिलीवरी के समय उसे फर्जी बीमे की रसीद भी दी गई। कंपनी के कर्मचारी विक्रांत ठाकुर और ललित ने उन्हें कुछ दिनों बाद आरएलए की रसीद दी और कहा कि जल्द ही आरसी आ जाएगी। जब उन्होंने आरएलए कार्यालय में संपर्क किया तो पता चला कि उनकी कार की कोई भी फाइल रजिस्ट्रेशन के लिए नहीं आई है।


इस पर जब उन्होंने कंपनी में संपर्क किया तो कंपनी की ओर से बताया गया कि कर्मचारी विक्रांत ने धोखाधड़ी की है इसलिए कंपनी ने उन्हें निकाल दिया है।

जांच में पता चला कि उन्हें दी गई कार कंपनी में किसी और खरीददार के नाम से है। मालूम हो कि इससे पहले पुलिस कर्मचारी विक्रांत ठाकुर को धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार कर चुकी है, मामला अदालत में विचाराधीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed