{"_id":"573f0ada4f1c1bd42fac77ee","slug":"incident-in-moga-including-constable-2-killed-due-to-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोगा में हादसा, करंट लगने पुलिसकर्मी समेत दो की मौत, 3 गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोगा में हादसा, करंट लगने पुलिसकर्मी समेत दो की मौत, 3 गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
Updated Sun, 22 May 2016 07:15 PM IST
विज्ञापन
हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोगा में हादसा, खेल के मैदान में पोल लगाते समय करंट लगने से पुलिसकर्मी समेत 2 की मौत, तीन घायल। मोगा के थाना निहाल सिंह वाला के अधीन आते गांव पत्तो दीदार सिंह वाला में खेल मैदान में पोल गाढ़ते समय करंट आने से जिला पुलिस प्रमुख मोहाली दफ्तर में तैनात वायरलेस ऑपरेटर समेत दो नौजवानों की मौत हो गई। इस दौरान तीन नौजवानों घायल हो गए। इस घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। घायल तीन नौजवानों में से एक को लुधियाना रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
थाना निहाल सिंह वाला प्रमुख राजिंदर सिंह ने बताया कि सुखविंदर सिंह उर्फ गग्गू (28) निवासी गांव पत्तो दीदार सिंह वाला जिला पुलिस प्रमुख मोहाली दफ्तर में वायरलेस ऑपरेटर था। वह छुट्टी पर घर आया हुआ था।
विज्ञापन
उसे रात के समय गांव के नौजवानों के साथ रात के समय वॉलीबाल खेलना था, इसलिए मैदान में बिजली प्रबंध के लिए पोल लगा रहे थे। इस दौरान यह पोल खेल मैदान के ऊपर से गुजरती 11 केवीए हाई वोल्टेज तार से टकरा गया।
विज्ञापन
जिन नौजवानों ने पोल पकड़ा हुआ था उन्हें बिजली के करंट ने चपेट में ले लिया। पंजाब पुलिस कर्मी सुखविंदर सिंह उर्फ गग्गू (28), हरजीत सिंह (22) और तेजपाल सिंह तेजी (27) के अलावा हरपाल सिंह (25) और पिंदर सिंह (24) को करंट लग गया। वहां मौजूद अन्य नौजवानों और गांववासियों की ओर से घायलों को अस्पताल ले जाते समय पुलिस कर्मी सुखविंदर सिंह उर्फ गग्गू और हरजीत सिंह की मौत हो गई।
वहीं तेजपाल सिंह तेजी की हालत गंभीर होने के कारण उसे लुधियाना रेफर कर दिया। हरपाल सिंह और पिंदर सिंह को स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
थाना प्रमुख राजिंदर सिंह ने बताया कि मृतक नौजवानों के वारिसों के बयानों पर धारा 174 सीआरपीसी के अंतर्गत पोस्टमार्टम करवाया गया है। उनका विसरा जांच के लिए सरकारी लेबोरेटरी को भी भेजा जाएगा।