फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   incident in moga, including constable 2 killed due to current

मोगा में हादसा, करंट लगने पुलिसकर्मी समेत दो की मौत, 3 गंभीर

Sun, 22 May 2016 07:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब) Updated Sun, 22 May 2016 07:15 PM IST
विज्ञापन
incident in moga, including constable 2 killed due to current
हादसा

मोगा में हादसा, खेल के मैदान में पोल लगाते समय करंट लगने से पुलिसकर्मी समेत 2 की मौत, तीन घायल। मोगा के थाना निहाल सिंह वाला के अधीन आते गांव पत्तो दीदार सिंह वाला में खेल मैदान में पोल गाढ़ते समय करंट आने से जिला पुलिस प्रमुख मोहाली दफ्तर में तैनात वायरलेस ऑपरेटर समेत दो नौजवानों की मौत हो गई। इस दौरान तीन नौजवानों घायल हो गए। इस घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। घायल तीन नौजवानों में से एक को लुधियाना रेफर कर दिया है।

विज्ञापन


थाना निहाल सिंह वाला प्रमुख राजिंदर सिंह ने बताया कि सुखविंदर सिंह उर्फ गग्गू (28) निवासी गांव पत्तो दीदार सिंह वाला जिला पुलिस प्रमुख मोहाली दफ्तर में वायरलेस ऑपरेटर था। वह छुट्टी पर घर आया हुआ था।
विज्ञापन


उसे रात के समय गांव के नौजवानों के साथ रात के समय वॉलीबाल खेलना था, इसलिए मैदान में बिजली प्रबंध के लिए पोल लगा रहे थे। इस दौरान यह पोल खेल मैदान के ऊपर से गुजरती 11 केवीए हाई वोल्टेज तार से टकरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन नौजवानों ने पोल पकड़ा हुआ था उन्हें बिजली के करंट ने चपेट में ले लिया। पंजाब पुलिस कर्मी सुखविंदर सिंह उर्फ गग्गू (28), हरजीत सिंह (22) और तेजपाल सिंह तेजी (27) के अलावा हरपाल सिंह (25) और पिंदर सिंह (24) को करंट लग गया। वहां मौजूद अन्य नौजवानों और गांववासियों की ओर से घायलों को अस्पताल ले जाते समय पुलिस कर्मी सुखविंदर सिंह उर्फ गग्गू और हरजीत सिंह की मौत हो गई।

वहीं तेजपाल सिंह तेजी की हालत गंभीर होने के कारण उसे लुधियाना रेफर कर दिया। हरपाल सिंह और पिंदर सिंह को स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।


थाना प्रमुख राजिंदर सिंह ने बताया कि मृतक नौजवानों के वारिसों के बयानों पर धारा 174 सीआरपीसी के अंतर्गत पोस्टमार्टम करवाया गया है। उनका विसरा जांच के लिए सरकारी लेबोरेटरी को भी भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed