फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   In the case of police action against piracy Heritage chair

हेरिटेज कुर्सी चोरी कर हुआ बड़ा खेल, जानिए कैसे किया सौदा

Wed, 26 Oct 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 26 Oct 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
In the case of police action against piracy Heritage chair
Le Corbusier, Pierre Jeanneret, heritage furniture chandigarh

सेक्टर-15 स्थित ब्वॉयज हॉस्टल से चार हेरिटेज कुर्सियां चोरी करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि, आरोपी पहले ही  चारों कुर्सियां कॉलेज परिसर के पास फेंक गए थे। 

विज्ञापन


पुलिस ने पकड़े गए चार में से तीन आरोपियों को जिला अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया है। चौथे आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


डीएसपी सेंट्रल राम गोपाल ने बताया कि 9 अक्तूबर को हॅास्टल के वार्डन डॉ. जतिंदर गौड़ की शिकायत के आधार पर सेक्टर 11 पुलिस स्टेशन में चार हेरिटेज कुर्सियों की चोरी की एफआईआर 15 अक्तूबर को दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद 17 अक्तूबर को चारों कुर्सियां कालेज के बाहर फेंकी मिली थी। डीएसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी राजेश जो कि पेशे से ऑटो ड्राइवर है उसने बताया कि 5 अक्तूबर को उसने कालेज में हेरिटेज फर्नीचर देखा था।  

चौथे आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा

In the case of police action against piracy Heritage chair
पुलिस - फोटो : Demo Pic

जिसकी सूचना उसने संतोष कुमार को दी थी। जिसके बाद संतोष ने अनिल और कृष्णनियां के साथ मिलकर हेरिटेज फर्नीचर चोरी करने की प्लानिंग बनाकर 9-10  अक्तूबर की रात को हास्टल से कुर्सियां चोरी कर ली थी।

चोरी करने केबाद दोनों आरोपियों ने चारों कुर्सियां राजेश व संतोष को 40 हजार रुपये में बेच दी थी। उसके राजेश और संतोष ने पंचकूला के एक बड़े डीलर से चारों कुर्सियों का सौदा 88 हजार रुपये में आगे किया था।

 जिसके बाद आरोपी नरेश कुमार चारों कुर्सियां छोटा हाथी में रख कर पंचकूला के डीलर को दे आये थे। पुलिस का कहना है कि पंचकूला के बड़े डीलर के तार मुंबई में किसी के साथ जुड़े है जो चोरी के हेरिटेज फर्नीचर को विदेशों में बेचता है। 

पुलिस मामले में कृष्णनियां और पंचकूला के डीलर की तलाश कर रही है। आरोपियों ने बताया कि जब मीडिया में हेरिटेज फर्नीचर चोरी का मामला उछला तो घबरा कर राजेश और संतोष चारों कुर्सियां वापस कालेज के बाहर छोड़ गये थे। 

पुलिस ने मंगलवार को नरेश, संतोष और राजेश कुमार को जिला अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया है। जबकि अनिल को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed