फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   in name of marriage young man raped with minor girl from years

रेप पीड़िता नाबालिग ने दास्तां सुन सब सन्न

Sat, 25 Jul 2015 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमरउजाला, पटियाला(पंजाब) Updated Sat, 25 Jul 2015 09:07 AM IST
विज्ञापन
in name of marriage young man raped with minor girl from years

शादी का झांसा देकर नाबालिग से बार-बार दुराचार करने का मामला सामने आया है। जब नाबालिग ने विरोध किया, तो उसे जान से मारने की धमकियां दीं। संबंधित सिविल लाइन थाना पुलिस ने दो भाइयों के खिलाफ बहला-फुसला कर ले जाने, दुराचार, धमकियां देने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक 16 साल की नाबालिग से आरोपी कर्मजीत सिंह निवासी सुंदर बस्ती संगरूर ने बहला-फुसला कर दोस्ती कर ली। जब नाबालिग की मां उसे पटियाला में नानी के पास कंप्यूटर कोर्स करने के लिए छोड़ गई, तो 30 जनवरी 2014 को पटियाला में आरोपी ने अपने भाई रणजीत सिंह को भेजा जो उसे संगरूर ले गया। जहां पर कर्मजीत सिंह ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुराचार किया।
विज्ञापन


बाद में समय-समय पर पटियाला आकर भी आरोपी कर्मजीत सिंह ने नाबालिग के साथ दुराचार किया। बाद में आरोपी की सच्चाई पता लगने पर जब नाबालिग ने विरोध किया, तो उसने लड़की को जान से मारने की धमकियां दीं। परेशान नाबालिग अपने माता-पिता के जरिये पुलिस तक पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बयान पर पुलिस ने मुख्य आरोपी कर्मजीत सिंह समेत उसके भाई पर भी विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। अभी मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

छत पर सोई बच्ची से पड़ोसी युवक ने की दरिंदगी

in name of marriage young man raped with minor girl from years

उधर होशियारपुर में थाना माडल टाउन की पुलिस ने एक युवक को नाबालिग से दुराचार के आरोप में गिरफ्तार किया है। थाना माडल टाउन पुलिस को दी अपनी शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि छठी कक्षा में पढ़ने वाली उसकी बेटी 21 जुलाई को रात में छत पर सोने गई।

सुबह उसकी बेटी ने पेट में दर्द होने की बात कह कर स्कूल से छुट्टी कर ली। शाम को जब वह उसे ट्यूशन पर छोड़ कर आई तो वह वहां से भी पेटदर्द के कारण वापस आ गई। उसने बताया कि रात करीब 11 बजे प्रदीप कुमार ने उसके साथ दुराचार किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। थाना माडल टाउन पुलिस ने आरोपी प्रदीप कुमार को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है

फोन ठीक कराने का झांसा देकर रेप की कोशिश: श्री माछीवाड़ा साहिब (लुधियाना)। एक महिला के साथ उसकी पहचान के व्यक्ति ने फोन ठीक कराने का झांसा देकर दुराचार की कोशिश की। महिला किसी तरह छूट कर पुलिस के पास पहुंची और आरोपी की शिकायत की। पुलिस ने लखबीर सिंह के खिलाफ दुराचार की कोशिश का मामला दर्ज कर लिया है।

पीड़िता के अनुसार वीरवार शाम उसका फोन खराब हो गया था। वह फोन ठीक करवाने के लिए मार्केट जा रही थी। रास्ते में उसकी जान पहचान के लखबीर सिंह ने उसे रोक लिया। लखबीर सिंह ने उसे फोन ठीक कराने का झांसा दिया और अपने साथ ले गया। वह उसे गांव के खेतों में ले गया और उसके साथ दुराचार की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed