शादी का झांसा दे युवती से 9 महीने तक रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक घर में जबरन घुसकर पहले युवती से रेप किया फिर शादी के नाम पर 9 माह तक युवती से संबंध बनाता रहा। हरियाणा के बराड़ा(अंबाला) शहर की घटना है।
बराड़ा पुलिस ने बहला-फुसला और शादी का झांसा देकर लगभग 9 महीने तक यौन संबंध बनाने के आरोप में 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी गई है।
बराड़ा निवासी बीसीए अंतिम वर्ष की छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाला युवक अक्सर उससे छेड़छाड़ करता था।
अक्तूबर 2013 को एक दिन जब उसके पिता, भाई और मां घर पर नहीं थी। उसे अकेली देखकर युवक उसके घर जबरन घुस आया और उसके साथ जबरदस्ती यौन संबंध बनाया। आरोपी ने उसको इसके बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। डर से वह किसी को इस बारे में बता नहीं पाई।
घर और होटलों में ले जाकर बनाता था संबंध
युवती ने दी शिकायत में बताया कि एक दिन वह कॉलेज जा रही थी तो आरोपी युवक अपने ताऊ और मामा के लड़के के साथ आया और उसे जबरदस्ती गाड़ी में बैठा लिया।
आरोपियों ने एक मंदिर में ले जाकर आरोपी से उसकी शादी करवाने के बाद सफेद कागजों पर उसके हस्ताक्षर करवा लिए। पीड़िता के बताया कि उसके बाद आरोपी अक्सर उसके घर और होटलों में ले जाकर उसके साथ यौन संबंध बनाता रहा।
शादी करने की बात पर जब आरोपी युवक उसे टरकाने लगा तो उसकी हरकतों से परेशान होकर पीड़िता ने बराड़ा पुलिस को शिकायत दे दी। पुलिस ने युवती के बयान पर आरोपी युवक व कुछ अन्य आरोपियों पर रेप की साजिश में शामिल होने की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।