{"_id":"b2cdaafb5a5c23d42938d1a90bdb1ea0","slug":"in-name-of-marriage-rape-with-woman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर एक साल तक किया रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर एक साल तक किया रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 28 Apr 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
रामदरबार निवासी एक टैक्सी ड्राइवर पर सेक्टर-36 थाने में रेप का मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता महिला का कहना है कि आरोपी ने उसे एक साल तक शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो वह मुकर गया।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता के अनुसार रामदरबार निवासी धर्मेंद्र करीब एक साल से लिव इन रिलेशन में था। महिला का पहले पति से तलाक हो चुका है। इसके बाद उसकी जान पहचान धर्मेंद्र से हुई।
विज्ञापन
बाद में दोनों साथ रहने लगे। महिला के अनुसार आरोपी एक साल से उससे शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना रहा था। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन