फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   in name of job rape with woman, man convicted

नौकरी का झांसा देकर विवाहिता से रेप, युवक दोषी करार

Tue, 19 Jan 2016 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 19 Jan 2016 09:39 AM IST
विज्ञापन
in name of job rape with woman, man convicted

नौकरी के बहाने विवाहिता को घर बुलाकर उससे दुष्कर्म के मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने युवक को दोषी करार दिया है। कोर्ट उसे 21 जनवरी को सजा सुनाएगी।

विज्ञापन


मूलरूप से झारखंड निवासी रंजीत के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं के तहत सेक्टर-3 पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया था। मामला पिछले साल फरवरी का है। सेक्टर-9डी में एक कोठी में काम करने वाले रंजीत की मुलाकात डड्डूमाजरा कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति और उसकी पत्नी से हुई थी। वह वहां काम की तलाश में आए थे।
विज्ञापन


रंजीत ने उन्हें बताया कि अभी उसके मालिक शहर में नहीं हैं, जैसे ही वह आएंगे तो उनसे बात करके उसकी पत्नी को हिमाचल में नौकरी लगवा देगा। इसके बाद उन्होंने रंजीत का मोबाइल नंबर ले लिया। 20 फरवरी को महिला के पति ने रंजीत को फोन किया तो उसने उन्हें 3 बजे कोठी पर आने को कहा। करीब 2:30 बजे वह उसके पास पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब वह कोठी पहुंचे तो वहां रंजीत जिस सर्वेंट क्वार्टर में रहता था, उन्हें वहां ले गया। रंजीत ने उन्हें बताया कि अभी उसके मालिक और उनके रिश्तेदार बाहर गए हैं। उसने उन्हें इंतजार करने को कहा।

शाम 7 बजे जब वह नहीं आए तो रंजीत महिला के पति को बाहर ले गया और दोनों ने अहाते में शराब पी। इसके बाद रंजीत ने महिला के पति को वहीं छोड़ दिया और खुद घर आ गया।


यहां वह मालिक से मिलवाने के बहाने महिला को अपने कमरे में ले गया और उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद जब उसका पति वहां पहुंचा तो महिला ने उसे सारी बात बताई। इसके बाद दोनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने उसी दिन रात को रंजीत को गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed