{"_id":"5a1147df4f1c1bda538bde1b","slug":"in-house-sex-racket-sex-workers-sex-prostitution","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मकान में अय्याशी, आपत्तिजनक हालत में मिलीं 3 लड़कियां, ऐसे लाई जाती थीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान में अय्याशी, आपत्तिजनक हालत में मिलीं 3 लड़कियां, ऐसे लाई जाती थीं
ब्यूरो/अमर उजाला, टोहाना(हरियाणा)
Updated Mon, 20 Nov 2017 09:09 AM IST
विज्ञापन
सेक्स रैकेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकान में अय्याशी चल रही थी, पुलिस ने छापा मारा तो कमरों के अंदर का नजारा देखकर होश उड़ गए। तीन लड़कियां और चार युवक आपत्तिजनक हाल में थे। हरियाणा के फतेहाबाद में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ। टोहाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चंडीगढ़ रोड पर स्थित एक कालोनी में सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है।
पुलिस ने मौके पर छापेमारी कर तीन महिलाओं और चार पुरुषों को काबू किया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ देह व्यापार का केस दर्ज किया है। डीएसपी टोहाना को सूचना मिली थी कि चंडीगढ़ रोड पर एक कालोनी में एक महिला द्वारा अपने पति की मदद से बाहर से लड़कियां बुलाकर देह व्यापार करवाया जा रहा है।
इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला थाना प्रभारी मंजू सिंह के नेतृत्व में दो टीमों का गठन किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक बोगस ग्राहक को तैयार कर उक्त घर में भेज दिया। इसके बाद उक्त महिला के साथ फर्जी ग्राहक ने डील फाइनल कर दी तो उसने पुलिस को इशारा कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए उक्त घर के दरवाजे पर दस्तक दी। लेकिन वहां पर किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो पुलिस की टीम साथ की दीवार से मकान में दाखिल हुई।

पुलिस के पीछे छोड़ा कुत्ता
सेक्स रैकेट
इसके बाद पुलिस को अंदर घुसते देख वहां मौजूद महिला एवं पुरुष इधर-उधर भागने लगे तथा पुलिस की तरफ पालतू कुत्ते को लगा दिया। पुलिस ने मकान को चारों तरफ से घेर लिया तथा वहां से किसी को नहीं भागने दिया।
महिला पुलिस की टीम ने मकान की छत पर बने कमरों तथा अन्य कमरों से तीन महिलाओं एवं दो पुरुषों को आपत्तिजनक अवस्था में काबू किया। जिसके बाद पुलिस ने उक्त मकान मालिक एवं उसकी पत्नी को काबू कर लिया।
पुलिस ने सभी सातों के खिलाफ इमोरल ट्रैफिक एक्ट के तहत केस दर्ज करक जांच आरंभ कर दी है। पकड़े गए दो युवकों की गुरविन्द्र निवासी पिरथला व गौरव धारसूल के रूप में हुई है।
जांच अधिकारी मंजू सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अनैतिक कार्य किया जा रहा है तो उनकी टीम ने छापेमारी करते हुए मौके से मकान मालिक, मालिक की पत्नी व तीन महिलाओं और दो पुरुषों को यह कार्य करते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।