{"_id":"7cf543614f64515731dfd9631727de48","slug":"imitating-in-llb-entrance-test-on-whatsapp-student-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलएलबी के एंट्रेंस टेस्ट में whatsapp पर नकल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एलएलबी के एंट्रेंस टेस्ट में whatsapp पर नकल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 14 Jul 2014 08:43 AM IST
विज्ञापन
पंजाब विश्वविद्यालय में एलएलबी का एंट्रेंस टेस्ट देते समय एक युवक को मोबाइल का प्रयोग करते हुए दबोचा गया।
विज्ञापन
सेक्टर-11 पुलिस ने सेंटर सुपरिंटेंडेंट प्रशांत कुमार गौतम की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। घटना शनिवार की है। मालूम हो कि शनिवार को पीयू में एलएलबी में दाखिला लेने के लिए एंट्रेंस टेस्ट था।
पकड़े एक आरोपी युवक की पहचान हरियाणा के हिसार निवासी कुलबीर सिंह के रूप में हुई है जो कि पंजाब विश्वविद्यालय के हास्टल नंबर-5 में रह रहा था। युवक की जेब से मोबाइल बरामद किया गया।
विज्ञापन
उस समय वाट्सएप भी चल रहा था। आरोप है कि वाट्सएप के माध्यम से आरोपी युवक अपने सवालों का जवाब पूछ रहा था।
सेंटर सुपरिंटेंडेंट प्रशांत कुमार गौतम ने सबसे पहले आरोपी युवक की जानकारी पीयू के चीफ सिक्योरिटी अधिकारी को दी।