फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   illigal relation build by brother wife

भाभी से बनाए अवैध संबंध तो पत्नी ने जान दी

Wed, 07 Jan 2015 05:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Wed, 07 Jan 2015 05:59 PM IST
विज्ञापन
illigal relation build by brother wife

पति के भाभी से अवैध संबंध का पत्नी को पता चला तो उसने सल्फास निगलकर आत्महत्या कर ली। मामला 2009 में हरियाणा के हिसार का है। एडीजे सुदेश कुमार शर्मा की अदालत ने पत्नी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले हांसी के गांव सिसाय काली रावल निवासी आजाद को 3 साल की कैद तथा 5 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है।

विज्ञापन


कोर्ट में चले अभियोग के अनुसार सदर थाना हांसी ने 26 मई 2009 को केस दर्ज किया था। मामले की शिकायत जींद के गांव अलीपुरा निवासी शमशेर सिंह ने दी थी। शिकायत में उसने बताया था कि उसकी बहन पतासो देवी का आजाद के साथ करीब 25 साल पहले विवाह हुआ था। उसके दो बेटे हैं।
विज्ञापन

कई बार पंचायत हुई

illigal relation build by brother wife

भाई ने आरोप लगाया था कि उसके पति के साथ उसकी भाभी के अवैध संबंध थे, जिसके बारे में कई बार पंचायत हुई थी। बार-बार आजाद ने उससे संबंध तोड़ने की बात कही, लेकिन वह कभी अपनी आदतों से बाज नहीं आया। पतासो मायके वालों को कहती थी कि उसका पति, जेठ, जेठानी उसे जान से मारने का प्लान बनाते हैं।

अवैध संबंधों के मामले को लेकर पतासो कई महीनों तक अपने मायके में रही। बाद में पंचायती राजीनामा कर आजाद उसे अपने घर ले आया। अपने पति व ससुरालजनों से तंग आकर पतासो देवी ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। आरंभ में आजाद के साथ उसके भाई-भाभी सहित कई लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ। कोर्ट ने अंत में आजाद सिंह को धारा 306 में पत्नी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मुकदमे में दोषी मानते हुए 3 साल की कैद व 5 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed