फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   illegal relationship: double murder in mansa

इश्क ने कराया मानसा में डबल मर्डर

Wed, 06 Aug 2014 06:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब) Updated Wed, 06 Aug 2014 06:53 PM IST
विज्ञापन
illegal relationship: double murder in mansa

पंजाब के मानसा के गांव रल्ला में एक व्यक्ति और महिला का बेरहमी से कत्ल करने का मामला सामने आया है। व्यक्ति के सिर पर गहरी चोट के निशान हैं जबकि महिला का उसकी चुन्नी से ही गला दबाया गया है।

विज्ञापन


मानसा पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना सोमवार देर रात की है। थाना जोगा की पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। गांव अकलियां में मिस्त्री जगमेल सिंह उर्फ जग्गा और जोगा की परमजीत कौर पत्नी लखबीर सिंह के संबंध थे। इस बारे में दोनों के घर वाले उन्हें कई बार रोकते-टेकते थे।

विज्ञापन

खेत में मिला दोनों का शव

illegal relationship: double murder in mansa

सोमवार रात जगमेल सिंह जग्गा और परमजीत कौर गांव रल्ला में किसान के बलौर सिंह के खेत की मोटर पर मिले। मंगलवार सुबह दोनों मृत मिले। जगमेल सिंह (35) के सिर पर गहरी चोट थी, जबकि महिला परमजीत कौर (35) का कत्ल उसकी चुन्नी से गला दबाकर किया गया था।

सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल और सिविल अस्पताल जाकर शवों का मुआयना किया। मृतक जगमेल सिंह और परमजीत कौर के दो-दो बच्चे हैं।

एसएसपी भूपिंदर सिंह खटड़ा और डीएसपी रुपिंदर भारद्वाज ने बताया कि थाना जोगा में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस हत्याकांड की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी पुलिस के शिकंजे में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed