फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   husband sought meal, wife commit suicide

पति ने खाना मांगा तो गुस्से में पत्नी ने उठाया चौंकाने वाला कदम

Tue, 20 Oct 2015 10:36 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 20 Oct 2015 10:36 AM IST
विज्ञापन
husband sought meal, wife commit suicide

टीवी देखते हुए पत्नी से खाना मांगना एक पति पर पड़ गया भारी। गुस्से में महिला ने ऐसा कदम उठा लिया जानकर सभी चकित रह गए। मामला चंडीगढ़ के बापूधाम कॉलोनी में रविवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता ने लेंटर के हुक से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतका की पहचान कॉलोनी के मकान नंबर-299 फेज-2 निवासी पूनम (21) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार रविवार को रात लगभग 12.10 बजे पुलिस को जीएमएसएच-16 में घटना की सूचना मिली। चौकी में सूचना दी गई कि बापूधाम की एक महिला को सुसाइड की कोशिश के बाद अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने महिला के पति हरजीत के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन


हरजीत ने पुलिस को बताया कि रविवार रात को घर पर परिजन टेलीविजन देख रहे थे। इसी दौरान उसने अपनी पत्नी से खाना लगाने की बात कही। लेकिन पूनम वहीं बैठकर उसकी बात इग्नोर करती रही। इसी बात पर उनकी बहस हो गई। इसके बाद पूनम वहां से उठकर दूसरे कमरे में चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी जून 2014 में हुई थी, यूपी के गोंडा ‌जिले की रहने वाली थी

husband sought meal, wife commit suicide

इसके बाद करीब 30 मिनट तक अंदर से न कोई आवाज आई और न ही पूनम बाहर आई। इस दौरान हरजीत उठकर पूनम को बुलाने गया। बाथरूम की लाइट ऑन थी, लेकिन उसमें कोई नहीं था। जब उसने दूसरे कमरे में देखा तो दरवाजा अंदर से लॉक था।

काफी मशक्कत के बाद उसने दरवाजा खोला तो पूनम सामने के लेंटर में लगे लोहे के हुक से लटकी थी। इसके बाद परिजनों की मदद से उसे सेक्टर-16 स्थित जीएमसीएच (गवर्नमेंट मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल) पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया।

पूनम की शादी पिछले साल ही जून में हुई थी और वह मूलरूप से यूपी के जिला गोंडा, तहसील तरबगंज, गांव पंडित पुरवा की रहने वाली थी।

वहीं पुलिस का कहना है कि वारदात स्थल के कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि प्राथमिक जांच में मामला सुसाइड लग रहा है। फिर भी पुलिस केस को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed