फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   husband rape his wife and chilly throw inside her private part in hisar

विवाहिता से रेप के बाद की गई शर्मशार करने वाली हरकत

Wed, 13 Apr 2016 03:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार।
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार। Updated Wed, 13 Apr 2016 03:23 PM IST
विज्ञापन
husband rape his wife and chilly throw inside her private part in hisar
गैंगरेप - फोटो : ANI
विवाहिता का आरोप है कि उसके पति ने पहले उसके साथ रेप किया और फिर नाजुक अंग में पेचकश से वार करने और मिर्च डालने जैसी क्रूरतापूर्र्ण हरकत की। ससुरालियों ने शरीर पर तेजाब भी डाल दिया। घटना, हरियाणा के हिसार की है। पुलिस ने पति पर रेप और तीन अन्य पर प्रताड़ना का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


विवाहिता ने महिला थाने में शिकायत देकर कहा कि उसकी शादी 13 साल पहले हुई थी। पति उसके साथ मारपीट करता रहता है। छह-सात बार पंचायत में समझौता हो चुका है। पंचायत में ससुराल पक्ष उसे ठीक से रखने पर सहमत हो जाता और कुछ दिन बाद फिर प्रताड़ित करने लगता है।
विज्ञापन


रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे पति, सास, देवर और देवरानी ने उसके साथ क्रूरता की हद पार कर दी। पति ने रेप तो किया ही साथ ही उसके प्राइवेट पार्ट पर पेचकश से चोट मारी और मिर्चें डाल दीं। पति, सास देवर और देवरानी ने मारपीट कर उस पर तेजाब भी डाला। हालांकि उस पर कुछ छींटे ही पड़े। एएसआई शीला देवी की टीम ने पीड़िता का सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया। महिला थाना प्रभारी सरोज बाला ने बताया कि पति, सास, देवर और देवरानी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed