{"_id":"5de517668ebc3e54961559a4","slug":"husband-murdered-wife-in-punjab-s-mansa","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसाः घरेलू झगड़े में पति ने अंजाम दी खौफनाक वारदात, सिर पर घोटना मारकर कर दी हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मानसाः घरेलू झगड़े में पति ने अंजाम दी खौफनाक वारदात, सिर पर घोटना मारकर कर दी हत्या
Tue, 03 Dec 2019 12:46 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मानसा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मानसा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 03 Dec 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरेलू झगड़े में गांव मानसा खुर्द में रविवार रात एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के सिर में घोटना मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह फरार हो गया। थाना सिटी-2 मानसा की पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव वारिसों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव मानसा खुर्द निवासी बचन सिंह का अपनी पत्नी सुखदीप कौर (52) से अक्सर झगड़ा चलता रहता था। पुलिस के मुताबिक पहले भी कई बार सुखदीप कौर के साथ मारपीट की गई। रविवार रात जब यह झगड़ा बढ़ गया तो बचन सिंह ने अपनी पत्नी सुखदीप कौर के सिर पर घोटने से वार किया। उसे जख्मी हालत में सिविल अस्पताल मानसा में पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
थाना सिटी-2 के मुखी मोहन लाल व एएसआई जगतार सिंह ने बताया कि दोनों में पहले भी कई बार झगड़ा हुआ। उनको कई बार समझाया गया लेकिन रविवार रात यह घटना घट गई। उन्होंने बताया कि मृतका के बच्चे विदेश में रहते हैं। पुलिस ने सुखदीप कौर के भतीजे सुखविंदर सिंह निवासी कोरवाला के बयान पर बचन सिंह निवासी मानसा खुर्द के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन