{"_id":"64f8768bcf83fd2f1606e1c3","slug":"husband-murdered-wife-in-faridkot-of-punjab-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridkot: नशा करने को पत्नी ने नहीं दिया पैसा, पति ने उतारा मौत के घाट, मरने से पहले फोन पर भाई से कही ये बात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Faridkot: नशा करने को पत्नी ने नहीं दिया पैसा, पति ने उतारा मौत के घाट, मरने से पहले फोन पर भाई से कही ये बात
Wed, 06 Sep 2023 06:28 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 06 Sep 2023 06:28 PM IST
सार
जांच अधिकारी एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने बयान के आधार पर मृतका के पति निर्मल सिंह के खिलाफ थाना जैतो में केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतका की फाइल फोटो और जांच करती पुलिस टीम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के फरीदकोट जिले के हरगोबिंद नगर में नशेड़ी पति ने नशे की खातिर पैसा न देने पर तेजधार हथियार से अपनी पत्नी की हत्या कर दी। मृतका की पहचान संदीप कौर (40) के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतका के भाई गांव जलाल (बठिंडा) निवासी छिंदर सिंह के बयान पर आरोपी निर्मल सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को छिंदर सिंह ने बताया कि उसकी बहन संदीप कौर का विवाह करीब 20 साल पहले जैतो निवासी निर्मल सिंह के साथ हुआ था। निर्मल सिंह नशा करने का आदी है और अक्सर ही वह घर में कलह करता रहता था। एक दिन पहले भी उसकी बहन ने फोन कर जानकारी दी थी कि उसका पति नशे के लिए पैसे की मांग करता रहता है और झगड़ा कर रहा है।
विज्ञापन
छिंदर सिंह ने बुधवार को जैतो आकर मसला हल करने का भरोसा दिया था लेकिन इसी दौरान निर्मल सिंह ने उसकी बहन की हत्या कर दी। जांच अधिकारी एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने बयान के आधार पर मृतका के पति निर्मल सिंह के खिलाफ थाना जैतो में केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि शव का मेडिकल कॉलेज अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है और आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन