{"_id":"5b9524ce867a557f714f6f4c","slug":"husband-murdered-wife-and-son-in-mansa","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसाः शख्स ने पहले पत्नी और बच्चे को मारी गोली और फिर उठाया खौफनाक कदम, सब सन्न","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मानसाः शख्स ने पहले पत्नी और बच्चे को मारी गोली और फिर उठाया खौफनाक कदम, सब सन्न
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मानसा (पंजाब)
Updated Mon, 10 Sep 2018 09:31 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरेलू कलह ने एक हंसता खेलता परिवार उजाड़ दिया। सनकी पति ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया कि पूरा परिवार ही खत्म हो गया। इलाके में इस घटना के बाद सनसनी फैली हुई है। मामला पंजाब के मानसा का है। यहां के गांव ख्याला कलां में रविवार सुबह नौजवान ने घरेलू क्लेश के चलते अपनी पत्नी और 11 महीने के बच्चे को गोली मार दी। इसके बाद आरोपी ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से खुद को भी गोली मार ली।
आरोपी की पत्नी गुरप्रीत कौर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके बच्चे हैरी ने कुछ देर बाद दम तोड़ा। वहीं आरोपी जगवीर सिंह टैणी को लुधियाना के एक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार गांव ख्याला कलां का जगवीर सिंह टैणी (45) शराब पीकर घर में झगड़ा करता था। पुलिस के अनुसार रविवार सुबह करीब आठ बजे ही उसने घर में क्लेश किया। इसके बाद अपने लाइसेंसी पिस्तौल से पहले अपनी पत्नी गुरप्रीत कौर (36), फिर बेटे हैरी (11) को गोली मार दी। इसके बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली। इस घटना को लेकर गांव में मातम का माहौल है। परिवार में एक नौ वर्षीय बच्ची भी है।
विज्ञापन
थाना सदर मानसा के मुखी यादविंदर सिंह ने बताया कि जगवीर सिंह टैणी शराब पीने का आदी था और इस कारण उसने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मृतक गुरप्रीत कौर के पिता राजपाल सिंह के बयान पर जगवीर सिंह टैणी के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि मामले की तफ्तीश जारी है।