फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Husband murdered his wife in Sonipat of Haryana

चरित्र पर शक: बच्चों के सामने पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस से बेटी बोली- पापा ने मारा है

Wed, 07 Jul 2021 04:10 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 07 Jul 2021 04:10 AM IST
सार

हरियाणा के सोनीपत में एक पति ने चरित्र पर शक की वजह से अपनी 28 वर्षीय पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी ने पुलिस को फोन कर अपने भाई पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने भाई से कड़ाई से पूछताछ की। आठ साल की बेटी ने पुलिस को बताया कि मम्मी के पेट पर पापा ने चाकू मारा है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं भाई को छोड़ दिया।

विज्ञापन
Husband murdered his wife in Sonipat of Haryana
सामान्य अस्पताल पहुंची पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत की ऋषि कालोनी में एक युवक ने चरित्र पर शक के चलते बच्चों के सामने अपनी की पत्नी के पेट में चाकू घोंपकर हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस को फोन कर भाई पर ही हत्या का आरोप लगा दिया। पुलिस पूछताछ में सच्चाई सामने आ गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी गांव जाहरी निवासी प्रवीन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 
मूलरूप से गांव जाहरी निवासी रवींद्र उर्फ काला ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि उनका परिवार फिलहाल ऋषि कालोनी में रहता है। उनके माता-पिता बाहर वाले कमरे में रहते हैं और उसका व उसके छोटे भाई प्रवीन का परिवार पीछे बने दो कमरों में अलग-अलग रहता है। 
विज्ञापन


रवींद्र ने बताया कि सोमवार को उसके माता-पिता बाहर गए थे। इसी बीच उसे भाई के कमरे से चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। उसने कमरे में जाकर देखा तो उसका छोटा भाई प्रवीन अपनी पत्नी पायल (28) के पेट में चाकू मार रहा था। इस दौरान उसके तीनों बच्चों भी पास में थे। उसने पायल को छुड़वाया तो आरोपी वहां से फरार हो गया। वह गंभीर रूप से घायल पायल के पेट पर चुनरी बांधकर उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वह पायल को लेकर वापस घर आ गया। उसके बाद वह अपने परिजनों के पास गांव जाहरी चला गया। साथ ही पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस ने मंगलवार दोपहर को शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने रवींद्र उर्फ काला के बयान पर उसके भाई प्रवीन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

घर में अकसर रहता था झगड़ा
रवींद्र ने पुलिस को बताया कि उसके भाई प्रवीन की शादी 11 साल पहले पश्चिम बंगाल की पायल से हुई थी। पायल से दो बेटी व एक बेटा है, जिसमें बड़ी बेटी छाया (8) बेटा टिंस (5) व तीसरी बेटी रेहा (3) है। उसका भाई शराब पीने का आदी है और अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। इसी के चलते उनके घर में अकसर झगड़ा रहता था। 

आरोपी पुलिस से बोला- भाई ने मारा चाकू 
आरोप है कि पत्नी को चाकू मारकर वहां से फरार होने के बाद प्रवीन ने पुलिस को फोन कर कहा कि उसके भाई रवींद्र ने उसकी पत्नी की हत्या की है। पुलिस ने रवींद्र की तलाश शुरू की। वह महिला के शव के पास नहीं मिला तो उसे तलाश कर पकड़ लिया गया। उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह परिजनों को लेने गांव गया था। उसने भी पुलिस को सूचित कर हत्या की बात बताई है। इस पर पुलिस ने जांच के बाद उसे छोड़ दिया और उसके बयान पर आरोपी उसके भाई के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। 

जांच के दौरान बेटी ने कहा - पापा ने मारा चाकू 
पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान जब रवींद्र पर ही शक गहराया तो उसने हत्या में शामिल नहीं होने की बात कही। उसने बताया कि वारदात के समय प्रवीन के बच्चे कमरे में थे। पुलिस ने उन बच्चों से बातचीत की। बड़ी बेटी छाया ने पुलिस को बताया कि उसके पापा ने ही मम्मी के पेट में चाकू मारा है, जिसके बाद पुलिस ने रवींद्र को छोड़ दिया। 

ऋषि कालोनी में व्यक्ति ने अपनी पत्नी की चाकू से वार कर हत्या कर दी। उसके भाई के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  - नीरज कुमार, थाना प्रभारी, सिविल लाइन सोनीपत।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed