फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Husband murdered his wife in Ludhiana of Punjab

लुधियाना में शराब के नशे में पति ने खेला खूनी खेल, पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला

Sun, 29 Mar 2020 05:41 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 29 Mar 2020 05:41 PM IST
विज्ञापन
Husband murdered his wife in Ludhiana of Punjab
सांकेतिक तस्वीर।

कूमकलां के गांव गाही भैणी इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी कमलजीत कौर (22) को चारपाई के पावे से पीट पीट-कर मौत के घाट उतार दिया। खुद के साथ मारपीट होते पर कमलजीत कौर ने परिजनों को फोन किया था। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया। 

विज्ञापन


थाना कूमकलां की पुलिस ने जांच के बाद मृतका कमलजीत कौर का शव सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने कमलजीत कौर के पति सुखबीर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को सोमवार अदालत में पेश करेगी। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपी सुखबीर की शादी करीब तीन साल पहले कमलजीत कौर के साथ हुई थी। शादी के बाद उसके घर बेटे ने जन्म लिया था। कमलजीत कौर का पति शराब पीने का आदी था और अक्सर उसके साथ मारपीट करता रहता था। जब भी कमलजीत कौर पति को शराब पीने से रोकती थी तो आरोपी उसके साथ मारपीट करता था। शनिवार की रात को आरोपी सुखबीर शराब पीकर घर आया। जब कमलजीत कौर ने उसे शराब पीने से मना किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच कमलजीत कौर ने अपने भाई बेअंत को फोन किया कि सुखबीर उसके साथ मारपीट कर रहा है। बेअंत मां को लेकर जब तक पहुंचा आरोपी ने चारपाई के पावे से कमलजीत कौर की पिटाई कर उसे मौत के घाट उतार दिया। जब बेअंत घर पहुंचा तो घर के बाहर काफी भीड़ जमा थी। जब वह कमरे में गए तो अंदर कमलजीत कौर का शव खून से लथपथ पड़ा था। एसएचओ सब इंस्पेक्टर परमजीत सिंह ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे अदालत में पेश कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed