फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Husband Murdered his Wife In Jalandhar Of Punjab

करवा चौथ से एक दिन पहले पति का खूनी खेल, पत्नी को मार डाला, बताई जा रही ये वजह

Wed, 16 Oct 2019 06:59 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लोहिया (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लोहिया (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 16 Oct 2019 06:59 PM IST
विज्ञापन
Husband Murdered his Wife In Jalandhar Of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर

लोहिया के वार्ड-नंबर 2 में स्थित गांव डुमाना में बुधवार सुबह पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी के चरित्र पर उसको शक था। हत्या के बाद वह गाड़ी के नीचे आकर आत्महत्या करने की कोशिश में था लेकिन लोहिया पुलिस मुखी दलबीर सिंह ने उसे रेलवे लाइन पर से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लोहिया वार्ड नंबर-2 गांव डुमाना निवासी मनजीत सिंह उर्फ हैप्पी का झगड़ा अक्सर अपनी पत्नी कमलजीत कौर से उसके चरित्र को लेकर चलता रहता था। दशहरा के दिन ही वह अपनी पत्नी को उनके मायके से विदा करवाकर लाया था। मंगलवार रात फिर किसी विवाद को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। 

विज्ञापन

बुधवार को उसने खंजर से हमलाकर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। जब वह पूरे परिवार को चाय पिलाकर बर्तन साफ कर रही थी और उसकी मौके पर मौत हो गई। उस वक्त उनका सारा परिवार आरोपी के पिता को छोड़कर घर में ही मौजूद था। पत्नी की हत्या कर उसने जीवन लीला समाप्त करनी चाही लेकिन लोहिया थाना मुखी दलवीर सिंह ने पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचकर हैप्पी को गिरफ्त में लिया। शाम को वह खंजर भी हैप्पी के घर से बरामद कर लिया गया। 

मायके वाले भी नहीं बचा सके कमलजीत को
मंगलवार रात कमलजीत ने अपने मायके फोन कर हैप्पी द्वारा मारपीट करने की जानकारी दी तो उसकी माता व भाई रात को ही लोहिया अपनी बेटी के घर पहुंच गए।  बाद में वापस चले गए। बुधवार सुबह वह भी अपनी बेटी व बहन कमलजीत को बचा नहीं सके। कमलजीत अपने पीछे अपने दो मासूम बेटे को छोड़कर चली गई। सभी रिश्तेदारों एवं गांव वासियों का कहना है कि कत्ल का आरोपी हैप्पी नशे का आदी था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed