पत्नी का गला काट खून से सना थाने पहुंचा पति, बोला-मैंने कर दी हत्या, वजह जान पुलिस भी हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार के नजदीकी गंगवा गांव में एक व्यक्ति ने बुधवार शाम को अपनी पत्नी का गला काटकर हत्या कर डाली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी रमेश खून से लथपथ कपड़ों में खुद आजाद नगर थाने में पहुंच गया। आरोपी को इस हालत में देखकर यहां तैनात पुलिसकर्मियों के भी होश उड़ गए। उसके बाद आरोपी रमेश कुमार ने उन्हें बताया कि मैंने अपनी पत्नी नीतू की हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी रमेश के बयान पर धारा 302 और आर्म्स एक्ट के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में रमेश ने बताया कि वह गाड़ी डेंट-पेंट का काम करता है। उसकी और उसके भाई की शादी करीब 12 साल पहले राजस्थान के तारा नगर के पास स्थित रेवासी गांव निवासी नीतू व सुनीता दोनों सगी बहनों के साथ हुई थी। शादी के करीब डेढ़ साल बाद उसकी और पत्नी में अनबन हो गई थी। उसी को लेकर रोजाना झगड़े भी होते थे। हत्यारोपी रमेश के दो बच्चे हैं।
आरोप : बड़े भाई की हत्या का कारण भी उसकी पत्नी और भाभी
रमेश ने आरोप लगाया कि उसके बड़े भाई राजू की हत्या का कारण भी उसकी पत्नी नीतू व उसकी भाभी सुनीता हैं, क्योंकि राजू ने नीतू व सुनीता से तंग आकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी, जिसकी उन दोनों को सजा भी हुई थी।
जमानत के बाद किराये के मकान में रहती थी नीतू
रमेश ने बताया कि नीतू और उसकी बहन दोनों करीब एक माह पहले ही जमानत पर बाहर आई थी। उसके बाद गंगवा गांव में सरकारी स्कूल के पीछे एक कमरे में किराये पर रहने लगी थी। रमेश ने बताया कि उसके मन में भाई की मौत का बदला लेने की आग धधक रही थी, जिसके चलते बुधवार को मौका पाकर पत्नी का चाकू से गला काटकर हत्या कर दी।
साजिश में और भी हो सकता है शामिल
मृतका के पिता रेवासी निवासी चेतराम ने आरोप लगाया कि नीतू की हत्या में रमेश के अलावा कोई और व्यक्ति भी शामिल हो सकता है। जिस स्थिति में नीतू का शव चारपाई पर पड़ा था, उसे देखकर लगता है कि शव को दो से तीन लोगों द्वारा मिलकर लेटाया गया है। नीतू का वजन लगभग 80-85 किलो था, जिस कारण उसे अकेला व्यक्ति नहीं उठा सकता।
सूचना मिलने पर मैं अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचा और जायजा लिया। मृतका के पति रमेश के बयान पर हत्या करने का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी रमेश को गिरफ्तार कर लिया है। - एसआई सुखजीत सिंह, आजाद नगर थाना, हिसार