फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   husband murder his wife in Batala

रसोई घर में काम कर रही महिला को मारी गोली, आरोपी का नाम सुनकर चौंक गए सभी

Thu, 09 Aug 2018 09:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब) Updated Thu, 09 Aug 2018 09:35 AM IST
विज्ञापन
husband murder his wife  in Batala
सांकेतिक तस्वीर
बटाला के गांव बसंतकोट में बुधवार को एक व्यक्ति ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से पत्नी के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी पति ने पत्नी को गोली तब मारी जब वह रसोई घर में काम कर रही थी। आरोपी पति पंचायत विभाग में पंचायत सचिव है। हत्या का कारण पति और पत्नी का आपसी कलह क्लेश बताया जा रहा है। वहीं, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर बटाला के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


फिलहाल आरोपी पति पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। थाना कोटली सूरत मल्ही पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं। आरोपी पति के दो बेटे हैं। इस संबंध में कोटली सूरत मल्ही के एसएचओ अवतार सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में मृतक महिला गुरजीत कौर (38) निवासी बसंतकोट के पिता रशपाल सिंह ने बताया है कि उसका दामाद पंचायत विभाग में पंचायत सचिव है।
विज्ञापन


दामाद गुरनाम सिंह का उसकी बेटी गुरजीत कौर के साथ अक्सर झगड़ा होता था। उसका दामाद गुरनाम सिंह उसकी बेटी से मारपीट करता था। उसकी बेटी उसके दामाद से काफी तंग परेशान थी। बुधवार को भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इस दौरान गुरनाम सिंह ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से उसकी बेटी गुरजीत कौर के सिर में गोली मार दी, जिससे गुरजीत कौर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति पर पहले भी दहेज प्रताड़ना का दर्ज है मामला : एसएचओ

husband murder his wife  in Batala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो
एसएचओ कोटली सूरत मल्ही अवतार सिंह ने बताया कि आरोपी पति गुरनाम सिंह पर पहले ही कोटली सूरत मल्ही थाने में दहेज को लेकर प्रताड़ित करने के आरोप में मामला दर्ज है। पुलिस थाना कोटली सूरत मल्ही में मृतका गुरजीत कौर के पिता रशपाल सिंह के बयान के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर रही है।

पति की मारपीट से तंग आकर बेटी ने पहले जहरीली दवाई निगल ली थी : पिता
मृतका गुरजीत कौर के पिता रशपाल सिंह निवासी उधोवाली खुर्द ने बताया है कि उसने अपनी बेटी गुरजीत कौर की शादी 2000 में गुरनाम सिंह से की थी। शादी के कुछ महीने गुजरने के बाद ही गुरनाम ने उसकी बेटी को परेशान करना शुरू कर दिया था और तरह -तरह की मांगे करने लगा।

कई बार उसकी मांगों को किसी न किसी तरह वह ससुर होने के नाते पूरा करता रहा। पिता रशपाल सिंह ने गुरनाम सिंह पर अपनी बेटी की मारपीट करने का आरोप भी लगाया है। वहीं पीड़ित पिता ने बताया कि उसकी बेटी उसके दामाद से मारपीट और कलह क्लेश से तंग आकर कुछ समय पहले कोई जहरीली दवाई निगल ली थी लेकिन बड़ी मुश्किल से उसकी बेटी की जान बच पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed