फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   husband murder

जहरीला भोजन देकर पति को मार डाला

Sat, 16 Aug 2014 09:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट Updated Sat, 16 Aug 2014 09:10 PM IST
विज्ञापन
husband murder

पंजाब के पठानकोट जिला के गांव फंगड़िया में दो अन्य लोगों के साथ मिलकर एक महिला ने अपने पति के भेजन में जहर मिला दिया। भोजन के सेवन से उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान मनोहर लाल के रूप में हुई है। पुलिस ने मनोहर की पत्नी समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


उपचार के दौरान पुलिस को दिए बयान में मनोहर ने आरोप लगाया था कि उसे उसकी संपत्ति हड़पने के मकसद से जहर दिया गया। फिलहाल तीनों आरोपी फरार हैं।

मृतक के परिजनों ने बताया कि मनोहर की शादी गोपीपुर मोहल्ला पठानकोट निवासी पूनम के साथ 2001 में शादी हुई थी। आरोप है कि पूनम का चाल चलन ठीक नहीं था। उसके गांव कटारूचक्क और गांव भोआ निवासी दो व्यक्तियों के साथ अवैध संबंध हैं।
विज्ञापन


तीन अगस्त को मनोहर का पत्नी के साथ इसी बात को लेकर तब झगड़ा हुआ था। इस बीच शुक्रवार रात पूनम ने मनोहर को खाना दिया। इस बीच दूध पीने के बाद उसकी तबीयत खराब हो गई। आरोप है कि रातभर घर में मनोहर तड़पता रहा, लेकिन पूनम ने उसे दवा तक नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में रिश्तेदारों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कानवां पुलिस ने मृतक के बयानों के आधार पर उसकी पत्नी पूनम, वेद प्रकाश और सुशील कुमार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। कानवां के एसएचओ रविंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए छापामारी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed