पंजाब की पांच बड़ी खबरें: प्रेमिका के साथ मिल पत्नी को नहर में फेंका, ASI का रिश्वत लेता वीडियो वायरल
गुरदासपुर जिले में सोशल मीडिया पर महिला से रिश्वत के तौर पर पांच हजार रुपये लेते एएसआई का वीडियो वायरल हो रहा है। एएसआई के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दीनानगर थाना में तैनात एएसआई राजीव कुमार का वीडियो सुबह से वायरल हो रहा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के मानसा में प्रेमिका के साथ मिलकर एक व्यक्ति ने पत्नी की हत्या कर शव भाखड़ा नहर में फेंक दिया। महिला के मायके वालों की शिकायत पर पति कृष्ण सिंह और प्रेमिका के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मृतका के भाई सुखविंदर सिंह निवासी राजमाजरा ने बोहा पुलिस को बताया कि गगनप्रीत कौर की शादी 10 साल पहले गांव रियोद कलां के कृष्ण सिंह से हुई थी। चार साल बाद कृष्ण सिंह के बादलगढ़ निवासी महिला मनजीत कौर प्रेम संबंध हो गए थे। इस कारण पति-पत्नी में तनाव रहता था। सुखविंदर सिंह के अनुसार कृष्ण सिंह ने पुलिस को बताया कि गगनदीप घर छोड़ कर कहीं चली गई है। गांव पंचायत रियोद कलां और ग्रामीणों ने भाखड़ा नहर से गगनप्रीत का शव ढूंढा। बुढलाडा के डीएसपी अमरजीत सिंह ने मामले की पुष्टि की है।
गुरदासपुर: रिश्वत लेते एएसआई का वीडियो वायरल
गुरदासपुर जिले में सोशल मीडिया पर महिला से रिश्वत के तौर पर पांच हजार रुपये लेते एएसआई का वीडियो वायरल हो रहा है। एएसआई के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दीनानगर थाना में तैनात एएसआई राजीव कुमार का वीडियो सुबह से वायरल हो रहा था। इसमें वह महिला से पांच हजार रुपये लेता दिख रहा है। गुरदासपुर के एसएसपी दीपक हिलोरी ने बताया कि एएसआई राजीव कुमार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोई पुलिस कर्मचारी उनसे पैसे मांगता है तो इसकी सूचना नियंत्रण कक्ष में दें। शिकायत देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
लुधियाना: बगीचे में महिला कर रही थी सप्रे, दवाई चढ़ने से मौत
लुधियाना में घर में बने बगीचे में फूलों पर स्प्रे करते समय गांव बाड़ेवाल निवासी इंद्रजीत कौर (35) को जहरीली दवाई चढ़ गई। तबीयत खराब होने पर परिवार ने निजी अस्पताल दाखिल कराया। वहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस के अनुसार इंद्रजीत कौर अपने माता-पिता के घर में रहती थी। उसके पिता आर्मी से सेवानिवृत्त हैं।
पुलिस कर्मचारी ने निगला जहर
मानसा जिले के थाना जोगा में तैनात एक पुलिस कर्मचारी ने जहरीला पदार्थ निगल कर जान दे दी। हालांकि अभी वजह का खुलासा नहीं हो सका है। गांव ख्याला के रहने वाले पुलिस कर्मचारी गुरसेवक सिंह ने जहरीला पदार्थ निगला। उसे बठिंडा ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस चौकी ठूठियावाली के प्रभारी दीप सिंह ने कहा कि परिवार के बयान पर कार्रवाई की जाएगी।
बरनाला: अधिकारियों को बंधक बनाने वालों पर केस दर्ज
बरनाला जिले में पराली को लगाई गई आग बुझाने पहुंचे फायर ब्रिगेड की टीम व नायब तहसीलदार समेत अन्य अधिकारियों को बंधक बनाने के मामले में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार अधिकारियों को बंधक बनाने वाले किसानों की जल्द पहचान कर उन्हें नामजद कर लिया जाएगा। बरनाला के नायब तहसीलदार सुरिंदर कुमार बब्बी ने बताया कि देर शाम तक वह गुरुघर में रहे और चार घंटे बंद उन्हें निकाला गया। प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड बरनाला के एसडीओ विपिन कुमार जिंदल ने बताया कि आंकड़ों के अनुसार बरनाला में अब तक पराली जलाने के 525 मामले सामने आए हैं। दो किसानों पर 5000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।