फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Husband killed wife in Fatehgarh Sahib of Punjab

Punjab News: बर्थडे पर पत्नी को दिया मौत का गिफ्ट, पति ने गला दबाकर मार दिया, ये वजह आई सामने

Mon, 24 Apr 2023 07:50 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 24 Apr 2023 07:50 PM IST
सार

एसएसपी डॉ. रवजोत गरेवाल ने बताया कि आरोपी पति मनजोत सिंह व सास गुरदीश कौर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एसएचओ फतेहगढ़ साहिब अर्शदीप शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने मनजोत सिंह को कार समेत गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसकी मां गुरदीश कौर की तलाश जारी है।

विज्ञापन
Husband killed wife in Fatehgarh Sahib of Punjab
मृतका नियामत गिल और पुलिस की गिरफ्त में पति। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पति-पत्नी का रिश्ता प्रेम और विश्वास का होता है। मगर एक पति ने इस विश्वास को चकनाचूर कर दिया। उसने जन्म वाले दिन अपनी पत्नी को मौत का गिफ्ट दिया। मामला प्रकाश में आने के बाद लोग हैरान हैं। दरअसल, पति ने बर्थडे पर पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। मामला पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले के गांव तलाणिया का है।  

विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में पति व सास के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। मृतका की पहचान नियामत गिल निवासी गांव तलाणिया के तौर पर हुई है। फतेहगढ़ साहिब की एसएसपी डॉ. रवजोत कौर गरेवाल ने बताया कि मृतका की माता भूपिंदर कौर पत्नी सुखविंदर सिंह निवासी मोदियां मोहल्ला सरहिंद ने शिकायत दी है। उन्होंने कहा कि उनका पति विदेश में है और उसका एक बेटा व एक बेटी नियामत गिल है। 
विज्ञापन


बेटी नियामत गिल ने तलाणिया निवासी मनजोत सिंह से 2016 में प्रेम विवाह किया था। नियामत गिल का एक बेटा है। आरोप है कि नियामत गिल को पति मनजोत सिंह और सास गुरदीश कौर छोटी-छोटी बातों पर मारते थे। यह बात नियामत गिल ने कईं बार मायके में बताई। शनिवार को नियामत गिल का जन्मदिन था तो मेरा बेटा नियामत का जन्मदिन मनाना चाहता था लेकिन पति मनजोत सिंह और सास गुरदीश कौर ने नियामत गिल को नहीं आने दिया और मारपीट शुरू कर दी और गला दबाकर मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी डॉ. रवजोत गरेवाल ने बताया कि आरोपी पति मनजोत सिंह व सास गुरदीश कौर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एसएचओ फतेहगढ़ साहिब अर्शदीप शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने मनजोत सिंह को कार समेत गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसकी मां गुरदीश कौर की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed