फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Husband killed his wife with knife in Chandigarh

चंडीगढ़ में महिला का कत्ल: पति ने बच्चों के सामने पत्नी को चाकू से गोदा, मासूमों ने पुलिस को बताई आंखों देखी

Wed, 28 May 2025 09:03 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 28 May 2025 09:03 PM IST
सार

चंडीगढ़ में हैवान पति ने चाकू से गोदकर पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी पति ने बच्चों के सामने ही पत्नी का कत्ल कर दिया। आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
Husband killed his wife with knife in Chandigarh
Crime - फोटो : istock

विस्तार

सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने चाकू से गोदकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी को उस पर थोड़ा सा भी तरस नहीं आया। जब आरोपी ने पत्नी को चाकू मारा तब उनके बच्चे भी वहीं मौजूद थे। बच्चों के सामने हैवान पति ने क्रूरता से पत्नी का कत्ल कर दिया। यह दिल दहला देने वाली घटना चंडीगढ़ के मलोया की है। 

विज्ञापन


मलोया थाने के पीछे रहने वाले एक व्यक्ति ने घर में अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। ससुर अपनी बहु का शव लेकर अस्पताल पहुंचा। डॉक्टरों ने पूछा तो कहा सब्जी काटते वक्त चाकू लग गया। अस्पताल से पुलिस को मामले की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही डीएसपी जसविंदर सिंह मौके पर पहुंचे। डीएसपी ने मामले की जांच की तो पता चला महिला की हत्या की गई है। मृतका की पहचान 25 साल की प्रियंका के रूप में हुई है। उसकी एक 8 साल की बेटी, 10 और 6 साल के दो बेटे हैं। मलोया थाना पुलिस ने इस मामले में महिला के पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन


पुलिस को सेक्टर-16 अस्पताल से बुधवार दोपहर करीब सवा 12 बजे सूचना मिली कि मलोया से एक महिला आई है, जिसकी अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई। डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि महिला के पेट के ऊपर के हिस्से पर चाकू लगने का घाव हैं। महिला को उसका ससुर अस्पताल लेकर आया है। उसने पूछने पर बताया कि सब्जी काटते वक्त प्रियंका के चाकू लग गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना के बाद तुरंत मलोया थाना प्रभारी जसबीर सिंह और डीएसपी जसविंदर सिंह पहले अस्पताल पहुंच और फिर मलोया में मृतका के घर। पुलिस का मानना था कि ऐसी सब्जी काटते वक्त चाकू लगने से किसी की मौत नहीं हो सकी। पुलिस ने मृतका के बच्चों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि मम्मी लेटी हुई थी। पापा आए और चाकू मारकर चले गए। डीएसपी जसविंदर सिंह ने फॉरेंसिक टीम और सीएफएलएल टीम को मौके पर बुलाया। वहीं पुलिस ने प्रिंयका के परिजनों को सूचित कर दिया है। उनके चंडीगढ़ आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मूल रूप से मृतका उत्तर प्रदेश की रहने वाली है।


बच्चों को लेकर अलग रह रही थी महिला
पुलिस ने बताया कि प्रियंका अपने बच्चों को लेकर पति से अलग डड्डूमाजरा में रह रही थी। वह कभी कभी मलोया में पति के घर जाती थी। प्रियंका बच्चों को लेकर मंगलवार रात को मलोया आई थी। रात को उनके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। वहीं घटना के समय प्रियंका का ससुर घर के बाहर बैठा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed